Asian Games 2023 Live: भारत के खाते में अब तक 5 पदक, रोइंग में 3- शूटिंग में 2 मैडल जीते

0
240
Asian Games 2023 India Got 2 silver medals in shooting and rowing, women cricket team also confirmed medal

हांगझोऊ। Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत ने शानदार शुरूआत की है। खेलों में मेडल इवेंट्स के पहले दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज समेत कुल पांच मेडल जीते हैं। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। यानी क्रिकेट में भी मेडल पक्का हो गया है। महिला क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज ही भिड़ंत होनी है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम 25 सितंबर को भारत के साथ फाइनल खेलेगी।

रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में अब तक दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल डाल दिए हैं। भारत को पहला मेडल रोइंग में आया, लाइट वेट डबल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों फाइनल में 6.28.18 का स्कोर करके भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

इसके अलावा Asian Games 2023 में भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयरल राइफल में महिला टीम ने दिलाया। मेघुली घोष, रमिता और आशी चौकसी ने भारत के लिए दिन का दूसरा मेडल जीता।

रोइंग के लाइट वेट डबल्स में भारत को पहली बार एशियन गेम्स में मेडल मिले हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय इस इवेंट में मेडल नहीं जीत सका था। हालांकि 2010 में बजरंग लाल ताखर ने चीन में हुए एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था। इसके अलावा 2006 के दोहा एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला था। स्वर्ण सिंह ने साल 2014 के एशियन गेम्स में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया था।

Asian Games 2023: 45 देशों के बीच दांव पर 481 गोल्ड, भारत अब की बार 100 पार!

भारत को आज के दिन तीसरा मेडल हासिल हुआ है। बाबू लाल यादव और राम लेख ने पुरुष युगल फाइनल-ए में कांस्य पदक जीता। रोइंग में इससे पहले भारत को सिल्वर भी हासिल हुआ था।

Asian Games 2023 : बांग्लादेश को हरा फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, पदक पक्का

12,000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Asian Games 2023 में 12,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जर्काता एशियन गेम्स में 11,000 से ज्यादा एथलीट खेले थे। दो साल पहले टोक्यो ओलंपिक में 11,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अगले साल पेरिस ओलंपिक में 10,500 खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है।

चीन उतार रहा दूसरा सबसे बड़ा दल

चीन अपने एशियाई खेलों के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा दल उतार रहा है जिसमें उसके 886 एथलीट हिस्सा लेंगे। इनमें 437 महिलाएं हैं। 2010 ग्वांग्झू एशियाड में चीन के 977 खिलाड़ी उतरे थे। चीन 1982 के बाद से प्रत्येक चरण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा है और इस बार भी उसके दबदबे के जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि उसके कई ओलंपिक विजेता इन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

ICC Ranking: भारत बना क्रिकेट का बेताज बादशाह, तीनों फार्मेट में नं. वन

स्वर्ण पदक के दावेदार भारतीय खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा- (भाला फेंक)

तेजिंदरपाल सिंह तूर- (गोला फेंक)

निकहत जरीन- (मुक्केबाज)

लवलीना बोरगोहेन- (मुक्केबाज)

मनु भाकर- (निशानेबाज)

सौरव घोषाल- (स्क्वॉश)

दीपिका पल्लीकल- (स्क्वॉश)

मनिका बत्रा- (टेबल टेनिस)

अंतिम पंघाल- (कुश्ती)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here