Asian Games 2023: रोश‍िब‍िना देवी गोल्ड से चूकीं, भारत को दिलाया सिल्वर मैडल

0
63
Asian Games 2023 Day 5 Live Blog Naorem Roshibina Devi Create history, win Silver medal for india in wushu

हांगझोऊ। Asian Games 2023: भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया। मेडल इवेंट के पांचवे दिन आज रोशिबिना ने भारत को वुशु में सिल्वर मैडल दिलाया। यह वुशु में एशियन गेम्स में भारत का दूसरा सिल्वर मैडल है। रोशिबिना को 60 किग्रा वुशु फाइनल मुकाबले में चीन की प्रति़द्वंद्वी जू जियाओवेई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने Asian Games में वुशु में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है और जकार्ता 2018 की कांस्य पदक विजेता नाओरेम रोशिबिना देवी के पास हांगझोऊ में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का सुनहरा मौका था। लेकिन वो इस मौके को भुनाने से चूक गईं। इसके साथ ही एशियन गेम्स में वुशु खेलों के इतिहास में भारत को 10वां पदक मिला है। भारत ने इससे पहले एशियन गेम्स में वुशु में नौ पदक जीते थे, जिसमें एक रजत और आठ कांस्य पदक शामिल था। संध्यारानी देवी ने गुआंगझोऊ 2010 में महिलाओं के 60 किग्रा में एकमात्र रजत पदक जीता था।

इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में रोशिबिना ने अंकों के अंतर से कजाकिस्तान की ऐमन कार्शिगा को मात दी थी। ऐमन 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में इसी श्रेणी में स्वर्ण पदक विजेता थीं।

अरुणाचल के प्लेयर्स को समर्पित किया मैडल

रोशिबिना ने सेमीफाइनल में जीत के साथ ही कहा कि वह Asian Games 2023 के अपने पदक को चीन के वीजा नहीं देने के चलते एशियाड में नहीं आ पाए अरुणाचल प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों को समर्पित करती हैं। 2017 की जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल चीनी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण जीतने वाली रोशिबिना ने आसानी से सेमीफाइनल जीता। रोशिबिना ने कहा कि उन्हें अरुणाचल की तेगा ओनिलु की कमी खल रही है। वह उनकी दोस्त हैं और अच्छी खिलाड़ी हैं। बाकी दो खिलाडिय़ों न्येमान वांग्सू, मेपंग लापुंग को भी वीजा नहीं मिला था। जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने चार पदक जीते थे, लेकिन यहां उनकी चुनौती सिर्फ रोशिबिना के भरोसे रह गई है। बाकी सभी खिलाड़ी वीजा विवाद के कारण पदक की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

Asian Games 2023

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल: 28 सितंबर
वुशु

महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – सुबह 7:00 बजे

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल (हृदय छेदा, अनुश अग्रवाल) – दोपहर 12:30 बजे

शूटिंग

मेडल इवेंट: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन राउंड, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: स्कीट मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन, कांस्य और स्वर्ण पदक मैच (अनंतजीत सिंह नरूका, गनेमत सेखों) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदकर अगले दौर में

Asian Games 2023: आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

महिला वॉल्ट फाइनल (प्रणति नायक) – दोपहर 12:00 बजे

बैडमिंटन

महिला टीम राउंड ऑफ 16 (पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो): भारत बनाम मंगोलिया – सुबह 6:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ 16: जैस्मीन (IND) बनाम अशौर हदील ग़ज़वान (KSA) – दोपहर 12:00 बजे
पुरुष 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: दीपक (IND) बनाम त्सुबोई टी (JAP) – शाम 5:30 बजे
पुरुष 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव (IND) बनाम बुई पीटी (VIE) – शाम 6:45 बजे

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 1 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

पुरुष ऑम्नियम (नीरज कुमार) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष स्प्रिंट क्वार्टरफाइनल से मेडल रेस तक – सुबह 7:30 बजेमहिला स्प्रिंट 1/8 रेपेचेज के लिए क्वालीफाइंग (मयूरी ल्यूट, त्रियशा पॉल) – सुबह 7:30 बजे

Asian Games 2023: महिला शूटर्स का डबल धमाका, एक ही इवेंट में कब्जाया स्वर्ण और कांस्य

फुटबॉल

पुरुष राउंड ऑफ 16: भारत बनाम सऊदी अरब – शाम 5:00 बजे से

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे

Asian Games 2023: हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुषों का पूल A: भारत बनाम जापान – शाम 6:15 बजे

स्क्वैश

महिला टीम पूल B: भारत बनाम मलेशिया – सुबह 10:00 बजे
पुरुष टीम पूल A: भारत बनाम नेपाल – दोपहर 1:30 बजे

Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

स्विमिंग

महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (शिवांगी सरमा) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई (विक्रम खाड़े) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्लो और फास्ट हीट (आर्यन नेहरा, कुशाग्र रावत) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे
महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 (मानुष शाह/मानव ठक्कर और जी साथियान/शरत कमल) – सुबह 7:30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – सुबह 7:30 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 32 (श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा) – सुबह 7:30 बजे

टेनिस

पुरुष युगल सेमीफाइनल (रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी) – सुबह 11:30 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल (रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले) – सुबह 11:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here