Asian Games 2023 : ये है भारत का 12वें दिन का शेड्यूल, आर्चरी-कुश्ती में गोल्ड की आस

0
80
Asian Games 2023 Day 12 Live updates Live Blog Full Schedule india, hopes for gold in archery, wrestling

हांगझोऊ। Asian Games 2023 के 12वें दिन गुरूवार को भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल एशियन गेम्स 2023 में बुधवार महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में एक्शन में होंगी। अंतिम पंघाल दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। एशियन गेम्स 2023 में चोटिल विनेश फोगाट के स्थान पर अंतिम पंघाल को जगह मिली है।

इस बीच, भारतीय महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल में मेज़बान चीन के खिलाफ खेलती़ नज़र आएगी। कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा, ओजस प्रवीण देवताले, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अदिति गोपीचंद स्वामी पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगे। भारतीय टीम ने दो गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल संधू मिश्रित युगल फाइनल में हैं जबकि सौरव घोषाल पुरुष एकल फाइनल में होंगे।

National Judo Championships: दिल्ली का जलवा, राजस्थान की मोनिका ने भी जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष ब्रिज टीम फाइनल में हांगकांग चीन के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में नज़र आएगी। पीवी सिंधु, एचएस प्रणॉय और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी भी Asian Games 2023 में बैडमिंटन स्पर्धा में पदक हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। आज हांगझोऊ 2023 में एथलेटिक्स का समापन होगा और भारत के पुरुष मैराथन धावक मान सिंह और बेलियप्पा अप्पाचांगदा बोपैया की नज़रें मेडल हासिल करने पर होंगी। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय कबड्डी अभियान भी जारी है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले खेलेंगी।

Asian Games 2023: नीरज के बाद पुरुष टीम ने 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, महिलाओं को मिला रजत

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 5 अक्टूबर
तीरंदाजी

मेडल इवेंट: कंपाउंड महिला टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम इंडिया: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर) – सुबह 6:10 बजे से
मेडल इवेंट: कंपाउंड पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम इंडिया: ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा, प्रथमेश जावकर) – सुबह 11:00 बजे से

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: पुरुष मैराथन फाइनल (मान सिंह, बेलियप्पा अप्पाचांगदा बोपैया) – सुबह 4:30 बजे से

कुश्ती

मेडल इवेंट: ग्रीको-रोमन 97 किग्रा (नरिंदर चीमा) और 130 किग्रा (नवीन); महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (पूजा गहलोत), 53 किग्रा (अंतिम पंघाल), 57 किग्रा (मानसी अहलावत) – सुबह 7:30 बजे से

Asian Games 2023: बैडमिंटन

पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल (एचएस प्रणॉय) – सुबह 7:30 बजे से
महिला एकल क्वार्टरफाइनल (पीवी सिंधु) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) – सुबह 7:30 बजे से

ब्रिज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम फाइनल सेशन 1 से 3: भारत बनाम हांगकांग चीन – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, सिल्वर भी भारत के नाम

कैनोई स्लैलम

पुरुष कायक हीट (हितेश केवट, शुभम केवट) – सुबह 7:00 बजे से
पुरुष कायक हीट (विशाल केवट) – सुबह 7:00 बजे से
महिला कायक हीट (शिखा चौहान) – सुबह 7:00 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 7 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 7 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: हॉकी

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम चीन – दोपहर 1:30 बजे

जू-जित्सु

मेडल इवेंट: महिला -48 किग्रा (अन्वेषा देब, नव्या पांडे) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष -62 किग्रा (कमल सिंह, तरूण यादव) – सुबह 6:30 बजे से

कबड्डी

पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम चीनी ताइपे – सुबह 8:00 बजे
पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम जापान – दोपहर 1:30 बजे

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: महिला इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम (श्रेयसी जोशी, मर्लिन धानम चार्ल्स) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम (जिनेश सत्यन ननल, विश्वेश गणेश पाटिल) – सुबह 11:30 बजे से

सेपक टकरा

पुरुष रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 6:30 बजे
महिला रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम वियतनाम – सुबह 7:30 बजे
पुरुष रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम फिलीपींस – सुबह 11:30 बजे
महिला रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम चीन – दोपहर 12:30 बजे

Asian Games 2023: हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

सॉफ्ट टेनिस

मिश्रित युगल प्रिलिमिनरी, दूसरा चरण और क्वार्टरफाइनल (भारतीय टीम) – सुबह 7:30 बजे से

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष बोल्डर और लीड क्वालिफिकेशन (अमन वर्मा, भरत स्टीफन परेरा कामथ) – सुबह 6:30 बजे से
महिला बोल्डर और लीड क्वालिफिकेशन (सानिया फारूक शेख, शिवानी चरक) – सुबह 6:30 बजे से

स्क्वैश

मेडल इवेंट: मिश्रित युगल फाइनल, दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू (भारत) बनाम आइफ़ा बिनती आज़मान/मोहम्मद सयाफिक कमाल – सुबह 11:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष एकल फाइनल, सौरव घोषाल (भारत) बनाम एनजी इयान योव (मलेशिया) – दोपहर 2:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here