IPL 2021 का आगाज कल से, टूर्नामेंट के दौरान होंगे 10 हजार कोरोना टेस्ट

0
821

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच IPL 2021 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए इस बार ब्रॉडकॉस्टरों के बायो सिक्योर बबल को काफी बड़ा और सख्त बनाया गया है। IPL टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटरों के सबसे पास ब्रॉडकॉस्टर टीम रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट में ब्रॉडकॉस्टिंग टीम के 10 हजार से अधिक RT-PCR टेस्ट कराए जाएंगे।

IPL 2021: क्या ये खिलाड़ी दिला पाएंगे RCB को पहला खिताब

एक साथ चार बायो बबल करेंगे काम

स्टार स्पोर्ट्स के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में ब्रॉडकॉस्टर के एक साथ चार बायो बबल काम करेंगे। किसी को भी हल्का सा सर्दी, जुकाम होने पर भी उसे और उनके संपर्क में आने वालों को क्वॉ़रैंटाइन करने की व्यवस्था की गई है।

Asian Boxing Championships: ये 10 बाॅक्सर्स करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बायो बबल में 750 क्रू सदस्य

संजोग गुप्ता के अनुसार क्रिकेटरों को छोड़ दें तो इस समय 750 ब्रॉडकॉस्टिंग क्रू सदस्य और कमेंटेटर बायो बबल में हैं। IPL के पहले  चरण में चार बायो बबल एक साथ चल रहे हैं। एक चेन्नई में और तीन मुंबई में हैं। चेन्नई, मुंबई के मैचों के बाद अहमदाबाद, दिल्ली इसमें शामिल होंगे। लेकिन मुंबई में दो बबल पूरे टूर्नामेंट चलते रहेंगे।

Netra Kumanan बनीं ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक

हर तीसरे दिन हो रहे हैं टेस्ट

बायो बबल में घुसने से पहले कोविड रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए। इसके बाद सभी को होटल में 7 दिन क्वॉरैंटाइऩ में रखा गया। यहां सभी के तीन RTPCR टेस्ट होंगे। इसके बाद आप को बायो बबल में घुसने की इजाजत मिलेगी। सभी के लिए कलर जोन निश्चित किए गए हैं। जिसके लिए जिस रंग का जोन निर्धारित है वह सिर्फ उसी में रह सकता है। जिससे लोगों का आपस में कम संपर्क हो। दिन में दो बार उपकरणों का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है और हर तीसरे दिन टेस्ट हो रहे हैं।

क्रिकेटरों से बड़ा है ब्रॉडकॉस्टर बायो बबल

संजोग बताते हैं कि IPL में 53 दिन मैच होते हैं, उससे 15 दिन पहले क्रू सदस्य को बुला लिया गया है। करीब 70 से 90 दिन क्रू सदस्य बायो बबल में रहेंगे। जो कि क्रिकेटर से ज्यादा है। एक क्रिकेटर 60 से 65 दिन बायो बबल में रहता है। क्रिकेटर 14 मैच खेलते हैं और क्रू सदस्य एक दिन छोड़कर काम करते हैं। उन पर काम का भार ज्यादा है।

BCCI और स्टार मिलकर बनाते हैं बायो बबल

IPL 2021 के लिए ब्रॉडकॉस्टिंग का पूरा कार्यक्रम काफी जटिल है। स्टार के बायो बबल में 750 सौ लोग रहते हैं जबकि BCCI के बायो बबल में 150 लोग रहते हैं। आयोजन स्थलों पर बायो बबल BCCI और स्टार मिलकर बनाते हैं। जो चेन्नई और मुंबई में बायो बबल वेन्यू पर चल रहे हैं वह BCCI और स्टार ने मिलकर बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here