मुंबई में कोरोना विस्फोट, बदल सकता है IPL 2021 के मैचों का स्थान

0
749

नई दिल्ली। IPL 2021 से पहले मुंबई में कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ही महाराष्ट्र में 47 हजार मामले कोरोना के दर्ज हुए हैं। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्यों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी BCCI ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 10 से 25 अप्रैल के बीच IPL 2021 मैच के आयोजन की उम्मीद हैं। यदि कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में BCCI ने इंदौर और हैदराबाद को IPLमैचों के लिए स्टैंड बाई स्थान के रूप में रखा है। वहां ये मैच करवाए जा सकते हैं।

IPL 2021 : IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स का यह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

कोरोना के बढ़ते मामलों से लॉकडाउन की स्थिति 

गौरतलब है कि मुंबई में IPL के 14वें सीजन में फाइनल सहित 10 मैच होंगे। जिनकी मेजबानी मुंबई करेगा। इससे पहले महाराष्ट् में शुक्रवार को कोविड-19 के 47 हजार केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यहां लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है।

SA vs PAK ODI Series: बाबर आजम ने तोड़ा विराट और अमला का रिकॉर्ड

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 10

इसके अलावा आयोजक वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोराना पॉजीटिव मिलने से भी चिंतित हैं। यही नहीं प्रतियोगिता प्रबंधन दल के छह सदस्यों के टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है और उन्हें भी क्वॉरैंटाइन कर दिया गया है।  मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”जहां तक मैदानकर्मियों की बात है तो कल तक 8 पॉजीटिव मामले सामने आए थे। आज दो अन्य मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इससे इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सभी अपने-अपने घरों में क्वॉरैंटाइन है”।

55 लाख रुपए में नीलाम हुआ Cristiano Ronaldo का आर्मबैंड

सभी खिलाड़ी जैव सुरक्षित वातावरण में हैं

उन्होंने कहा कि हमने तैयारियों के लिए कांदिवली से मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के दूसरे मैदानकर्मियों को ला रहे हैं। इसके अलावा BCCI के प्रतियोगिता प्रबंधन के छह से सात कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस बारे में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बोर्ड स्थिति से चिंतित है। उन्होंने  यह भी कहा, ”देखिये, यदि लॉकडाउन होता है तो टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में हैं और वैसे भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए हमें अब भी मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार IPL 2021 मैचों के आयोजन की उम्मीद है”।

हैदराबाद और इंदौर को रखा स्टैंड बाई 

उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो हैदराबाद और इंदौर को स्टैंड बाई रखा गया है। मुंबई में अभी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं लेकिन इनमें से कोई भी टीम वानखेड़े स्टेडियम नहीं गई। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर प्रैक्टिस कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here