Corona का कहर : हॉकी और फुटबॉल टूर्नामेंट्स स्थगित

0
1212

Corona का कहर : जूनियर महिलाओं की हॉकी की राष्ट्रीय स्पर्धा टली, वहीं अफ्रीकन कप क्वालीफायर रद्द

नई दिल्ली। दुनियाभर में फिर से Corona महामारी पैर पसारने लग गई है। इसका असर खेलों पर भी पड़ने लगा है।कोरोना वायरस के मद्देनजर 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल्स को भी टाल दिया गया है। वहीं बेनिन के पांच खिलाड़ियों को मैच शुरू होने से ठीक पहले कोविड-19 के लिए पॉजिटिव घोषित किए जाने के विवादास्पद मामले के बाद उसका सिएरा लियोन के खिलाफ होने वाला अफ्रीकन कप नेशंस फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वालीफाईंग मैच रद्द कर दिया गया।

IPL 2021: RCB ने शुरू की ट्रेनिंग, कल टीम से जुड़ेंगे विराट कोहली

हॉकी इंडिया ने दी जानकारी 

हॉकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि Corona वायरस के मद्देनजर 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल्स को भी स्थगित कर दिया गया है। पहला टूर्नामेंट 3 से 12 अप्रैल के बीच झारखंड में प्रस्तावित था। टूर्नामेंट में मेजबान टीम खिताब की हैट्रिक जीतने के लिए तैयार थी। देशभर से 26 टीमों की प्रविष्टियां भी आ चुकी थी।

ISSF Shooting World CUP: इन भारतीय शूटर्स ने जीता करियर का पहला पदक

बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या 

हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि, ‘ Corona संक्रमितों की बढ़ती संख्या और स्थानीय राज्य अधिकारियों की सलाह के बाद, हॉकी इंडिया, मेजबान हॉकी झारखंड के परामर्श से जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 को स्थगित करने का फैसला लिया है। हॉकी झारखंड को हाल ही में संपन्न 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से जबरदस्त समर्थन मिला।

क्या Rishabh Pant दिला पाएंगे दिल्ली को पहला IPL खिताब !!

अफ्रीकन कप क्वालीफायर रद्द

वहीं बेनिन के पांच खिलाड़ियों को मैच शुरू होने से ठीक पहले Corona पॉजिटिव घोषित किए जाने के विवादास्पद मामले के बाद उसका सिएरा लियोन के खिलाफ होने वाला अफ्रीकन कप नेशंस फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वालीफाईंग मैच रद्द कर दिया गया।

महत्वपूर्ण था यह मैच 

क्वालीफाईंग के लिहाज से यह महत्वपूर्ण मैच था। सिएरा लियोन को इसमें जीत की जरूरत थी जबकि बेनिन को ड्रा की दरकार थी। इनमें से कोई भी एक टीम अगले साल कैमरून में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली 24वीं टीम बनती। फ्रीटाउन में होने वाले मैच के शुरू होने से ठीक पहले Corona जांच में पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा की गई। मैच शुरू होने के दो घंटे बाद भी जब बेनिन की टीम नहीं पहुंची तो सिएरा लियोन फुटबॉल संघ ने घोषणा की कि इस मैच को रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here