ISSF Shooting World Cup: चिंकी ने जीता गोल्ड तो सरनोबत को सिल्वर मेडल

0
828

ISSF Shooting World Cup में भारत के निशानेबाजों का दबदबा

नई दिल्ली। नई दिल्ली में चल रहे ISSF Shooting World Cup में बुधवार को भारतीय निशानेबाजों का दबदबा कायम रहा। भारतीय महिला निशानेबाजों ने अपने खेल के दम पर भारत को कई पदक दिलाए। इनमें निशानेबाज चिंकी यादव ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सबको पछाड़ते हुए गोल्ड पर अपना निशाना साधा और गोल्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाया। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत ना केवल गोल्ड मेडल बल्कि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम करने में सफल रहा।

IPL 2021 : RCB का यह गेंदबाज भी नहीं खेल पाएगा IPL के शुरुआती मैच, जानिए क्यों

सरनोबत ने जीता सिल्वर तो मनुभाकर को ब्रॉन्ज 

ISSF Shooting World Cup में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत की महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं तीसरे नंबर पर रही मनु भाकर को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में चिंकी को 32 अंक मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहीं राही के भी 32 ही प्वाइंट थे और इसके बाद हुए शूट-ऑफ में चिंकी ने राही को पीछे छोड़ दिया। और गोल्ड मेडल पर अपने नाम करने में सफल रही। वहीं मनु भाकर ने 28 अंक प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा किया। गौरतलब है कि भारत की ये तीनों महिला निशानेबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

ISSF Shooting World Cup: ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

टोक्यो ओलंपिक में भी इनसे मेडल की उम्मीदें बढ़ीं

भारतीय महिला निशानेबाज चिंकी यादव ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल किया था। और वह पहले 20 निशानों में 14 के स्कोर से आगे थीं। उनके बाद मनु भाकर 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। फिर भोपाल की निशानेबाज ने 21 के स्कोर से शेष निशानेबाजों पर बढ़त बना ली। इसके बाद राही सरनोबत ने भी वापसी की, लेकिन बाद में उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। इन तीनों महिला निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब टोक्यो ओलंपिक में भी इनसे पदक मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here