Vijay Hazare Trophy 2021 : मुंबई टीम के कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर

0
1172
Vijay Hazare Trophy 2021 Shreyas Iyer will Lead Mumbai team Latest Sports News in Hindi

Vijay Hazare Trophy 2021 : अर्जुन तेंदुलकर नहीं मिली जगह

मुंबई। 20 फरवरी से शुरू होने वाले Vijay Hazare Trophy 2021 के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई की टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया गया। मुंबई टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। जबकि पृथ्वी शॉ को उप-कप्तान बनाया गया है। इस टीम में यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव और तुषार देशपांडे को भी शामिल किया है।

India vs England: पहले टेस्ट में लगी रिकार्ड्स की झड़ी

100 संभावितों में शामिल थे अर्जुन तेंदुलकर 

इससे पहले Vijay Hazare Trophy 2021 के लिए MCA  ने 100 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया था जिसमें श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को चुना गया था। इस सीजन के लिए श्रेयस को कप्तान बनाया गया है। इससे पहले हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम में लिया गया था। जिसमें मुंबई की टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी। लेकिन टीम नॉक आउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई थी।

Vijay Hazare Trophy 2021 के लिए ये होगी मुंबई की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल, अखिल हारवाडकर, सरफराज खान, चिन्मय सुतार, आदित्य तारे, हार्दिक तामोरे, शिवम दूबे, आकाश पार्कर, आतिफ अटरवाला, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, सिराज पाटिल, सुजित नायक, तनुष कोटियान, प्रशांत सोलंकी, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, सिद्धार्थ राउत, मोहित अवस्थी।

Australian Open 2021: मेंस डबल्स के पहले दौर में भारत की हार

राजस्थान की कमान मेनारिया को कमान

बीसीसीआई की आगामी Vijay Hazare Trophy 2021 एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए राजस्थान की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर अशोक मेनारिया को सौंपी गई है। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी मेनारिया ने ही राजस्थान की कमान संभाली थी और टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

राजस्थान की टीमः
अशोक मेनारिया (कप्तान), यश कोठारी, मानेन्द्र सिंह, आदित्य गढ़वाल, महिपाल लोमरोर, अभिमन्यू लांबा, अर्जित गुप्ता, शुभम शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, अनिकेत चौधरी, सीपी सिंह, तनवीर उल हक, रजत चौधरी, आकाश सिंह, सलमान खान, अजय राज, समर्पित जोशी, शिवा चैहान, अजीम अख्तर, आराफात खान, दीपक करवासरा, रामनिवास गोलाडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here