Thailand Open 2025 में भारत का अभियान समाप्त, त्रिशा-गायत्री भी हारकर बाहर

113
India campaign ends in Thailand Open 2025, Trisha-Gayatri out, Day 3, Latest Sports Update
Advertisement

बैंकॉक। Thailand Open 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट में भारत की आखिरी उम्मीद त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुरुवार को निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गए महिला युगल के दूसरे राउंड में उन्हें जापान की रूई हीरोकामि और सायाका होबारा के हाथों 20-22, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2025 : लखनऊ और पंजाब को बड़ा झटका, प्रमुख गेंदबाज हुए चोटिल

महज 53 मिनट चले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में शानदार संघर्ष किया, लेकिन निर्णायक मौकों पर चूक के कारण हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की सभी खिलाड़ियों की चुनौती समाप्त हो गई।

IPL 2025 फिर शुरू होने से पहले BCCI का अप्रत्याशित फैसला, ‘डिलीट’ किया यह मैच

Thailand Open 2025 : भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

खिलाड़ी का नाम वर्ग विरोधी खिलाड़ी स्कोर परिणाम
त्रिशा जॉली – गायत्री गोपीचंद महिला युगल रूई हीरोकामि – सायाका होबारा (जापान) 20-22, 14-21 हार
उन्नति हुड्डा महिला एकल पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड) 14-21, 11-21 हार
मालविका बंसोड़ महिला एकल रत्चानोक इंतानोन (थाईलैंड) 12-21, 16-21 हार

 

वहीं पुरुष वर्ग में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि थरुण मण्णेपल्ली की भी चुनौती दूसरे राउंड में समाप्त हो गई। उन्हें डेनमार्क के दूसरे वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 3 एंडर्स एंटोनसन से 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत के सभी खिलाड़ियों के हार के साथ ही Thailand Open 2025 में भारतीय अभियान का अंत हो गया। लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 20 मई से शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स में भाग लेंगे।

Share this…