कोच्चि। Federation Cup Athletics 2025 : ओलंपियन ज्योति याराजी ने Federation Cup Athletics 2025 में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता केरल के कोच्चि में आयोजित की गई। ज्योति ने 13.23 सेकेंड में रेस पूरी कर न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (AFI) द्वारा निर्धारित एशियाई चैंपियनशिप 2025 के क्वालिफिकेशन मार्क 13.26 सेकेंड को भी पीछे छोड़ दिया। यह दर्शाता है कि वह इस वर्ष के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Jyothi Yarraji wins Gold in the Federation Cup!!🥇
She finishes 1st in women’s 100m hurdles final with a timing of 13.23s, also breaching the qualification mark for Asian #Athletics Championships. pic.twitter.com/cb0wrCfPyV
— Khel Now (@KhelNow) April 22, 2025
अन्य प्रतिभागियों का प्रदर्शन
-
प्रज्ञान प्रशांति साह ने 13.40 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-
नित्या रामराज ने 13.42 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
NATIONAL RECORD
Madhya Pradesh talented pole vaulter Dev Meena scales 5.35m to win gold and improve his own national record of 5.30 in men’s pole vault on day two of 28th nat federation senior athletics competition in Kochi.#IndianAthletics #Kochi #polevault pic.twitter.com/D6ObHnlu2O— Athletics Federation of India (@afiindia) April 22, 2025
पोल वॉल्ट में देव मीना ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
Federation Cup Athletics 2025 में पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव मीना ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीतते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले उन्होंने 5.32 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने नेशनल गेम्स 2025 में स्थापित किया था। इस इवेंट में क्वॉन्टिनेंटल क्वालिफिकेशन मार्क 5.51 मीटर है।
IPL 2025: अंकतालिका में MI की लंबी छलांग, टॉप 3 में एंट्री; तीन टीमें बाहर होने की कगार पर
अन्य पदक विजेता
-
एम गौतम ने 5.15 मीटर की ऊंचाई के साथ रजत पदक जीता।
-
रीगन जी ने 5.10 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक अपने नाम किया।
Federation Cup Athletics 2025 : दूसरे दिन के विजेता
*एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप एंट्री स्टैंडर्ड को पार किया
- मेंस पोल वॉल्ट: 1. देव मीना (5.35 मीटर); 2. एम गौतम (5.15 मीटर); रीगन जी (5.10 मीटर)
- मेंस डिस्कस थ्रो: 1. निर्भय सिंह (58.13 मीटर); 2. अभिमायु अभिमण्य (55.11 मीटर); 3. भरतप्रीत सिंह (53.79 मीटर)
- मेंस हाई जंप: 1. सर्वेश कुशारे* (2.26 मीटर); 2. स्वाधीन कुमार माझी (2.14 मीटर); 3. भरत राज बी (2.14 मीटर)
- मेंस लॉन्ग जंप: 1. डेविड पी (7.94 मीटर); 2. जेसविन एल्ड्रिन (7.83 मीटर); मुहम्मद अनीस याहिया (7.70 मीटर)
RCA एडहॉक कमेटी में तालिबान राज, बिहाणी पर खींवसर के गंभीर आरोप, जमकर सिर फुटव्वल
- मेंस 110 मीटर हर्डल्स: 1. तेजस शिरसे (13.65); 2. मानव आर (13.94); 3. मुहम्मद लाजान (14.17)
- वूमेंस डिस्कस थ्रो: 1. सीमा* (57.17 मीटर); 2. भावना यादव (52.15 मीटर); प्रिया (51.36 मीटर)
- वूमेंस 100 मीटर हर्डल्स: 1. ज्योति याराजी* (13.23); 2. प्रज्ञान प्रशांति साह (13.40); 3. नित्या रामराज (13.42)
- वूमेंस 400 मीटर: 1. रूपल सिंह* (52.55 सेकेंड); 2. विथ्या रामराज (52.81 सेकेंड); 3. स्नेहा के (53.00 सेकेंड)
- मेंस 400 मीटर: 1. विशाल टीके (46.19); 2. जय कुमार (46.33); 3. मनु टीएस (46.38)
- वूमेंस हेप्टाथलॉन: 1. अगसार नादिनी (5813); 2. पूजा (5401); 3. मौमिता मंडल (5373)