Women’s World Cup 2025 : पाकिस्तान की महिला टीम भारत नहीं आएगी, न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी मैच

87
Women's World Cup 2025, Pakistan women team will not come to India, Latest Sports update
Advertisement

लाहौर। Women’s World Cup 2025 : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस साल भारत में होने वाले Women’s World Cup 2025 में अपने मैच भारत में नहीं खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ किया कि उनकी टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी और हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे।

IPL 2025 : स्लो ओवर रेट पर शुभमन गिल पर ₹12 लाख का जुर्माना

भारत 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान महिला टीम ने क्वालिफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के लिए जगह बनाई है। हाल ही में संपन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की थी और अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। उसी नीति को ध्यान में रखते हुए PCB ने भी इसी रास्ते पर चलने का निर्णय लिया है।

MI vs CSK : सीजन में दूसरी बार हाई-वोल्टेज महामुकाबला, धोनी से हिसाब चुका पाएंगे रोहित!

PCB और BCCI में हाइब्रिड मॉडल पर सहमति

PCB और BCCI के बीच हुए समझौते के अनुसार, अगर कोई टीम राजनीतिक या सुरक्षा कारणों से मेजबान देश की यात्रा नहीं कर पाती, तो उसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की अनुमति दी जाएगी। मोहसिन नकवी ने कहा कि अब इस संबंध में अंतिम फैसला भारत और ICC मिलकर लेंगे।

PBKS vs RCB : सीजन में दूसरी बार पंजाब से भिड़ेगी आरसीबी, ये हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग XI

Women’s World Cup 2025 : पाकिस्तान ने क्वालिफायर में मारी बाज़ी

लाहौर में हुए क्वालिफायर मुकाबलों में पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, थाईलैंड और बांग्लादेश को हराकर सभी पांच मैच जीते और वर्ल्ड कप के मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई किया।

RR vs LSG : लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 2 रन से हराया

वहीं, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पहले ही Women’s World Cup 2025 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।