IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ीं, क्या पैट कमिंस छोड़ेंगे टूर्नामेंट?

103
IPL 2025, Sunrisers Hyderabad problems increase, Pat Cummins may leave the tournament, Latest Sports update
Advertisement

हैदराबादIPL 2025 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम गहरे संकट में नजर आ रही है। पहले ही पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर चल रही टीम के सामने अब एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीम के कप्तान पैट कमिंस के आईपीएल बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौटने की चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं।

RR vs LSG: आज होम ग्राउंड पर रॉयल्स की अग्निपरीक्षा, सामने होगी लखनऊ की दीवार

क्या IPL 2025 से बाहर होंगे पैट कमिंस?

यह मामला पैट कमिंस की पत्नी रैबेका की एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमिंस के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “गुडबाय इंडिया, हमें इस देश में आकर बहुत अच्छा लगा।” इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि पैट कमिंस IPL 2025 को बीच में छोड़ सकते हैं। हालांकि, SRH या कमिंस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Squash World Cup : विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे अनहत और वीर

कमिंस के लिए व्यस्त शेड्यूल 

आपको याद दिला दें कि पैट कमिंस टखने की चोट से उबरने के बाद IPL 2025 में SRH से जुड़े थे। साथ ही जून में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई करनी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस अहम मुकाबले की तैयारी के लिए आईपीएल से जल्दी विदाई ले सकते हैं।

Kanni Thahryamal Trophy 2025 : एस जे पब्लिक और जयश्री पेरीवाल की जीत में चमके आदित्य और देवांश

IPL 2024 की फाइनलिस्ट, IPL 2025 में फिसड्डी 

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें KKR से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

मुकाबले जीत हार स्थान
7 2 5 9वां

टीम को अब अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है, जिसमें जीत ही SRH की प्लेऑफ की उम्मीदें बचा सकती है।

IPL 2025: गुजरात टाइटंस को बड़ा सहारा, ग्लेन फिलिप्स की जगह दासुन शनाका की वापसी

काव्या मारन के लिए बढ़ी चिंता

SRH की मालिक काव्या मारन के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। लगातार हार, कप्तान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता और टीम की कमजोर रणनीति ने उनके सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

IPL 2025 में अब तक का प्रदर्शन देखकर कहना मुश्किल है कि सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में वापसी कर पाएगी। कप्तान कमिंस की मौजूदगी और अगला मुकाबला इस बात के लिए निर्णायक हो सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या हैदराबाद की टीम वापसी कर पाएगी या यह सीजन भी निराशा में बीतेगा।