Women’s Kabaddi World Cup 2025 बिहार में 1 जून से, 14 देशों में खिताबी भिड़ंत

157
Women's Kabaddi World Cup 2025 in Bihar from June 1, 14 countries participate, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने मंगलवार को पुष्टि की कि महिला कबड्डी विश्व कप 2025 (Women’s Kabaddi World Cup 2025) का आयोजन 1 से 10 जून तक बिहार के राजगीर में किया जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब बिहार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2012 में पहला महिला कबड्डी विश्व कप पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ था।

Sanju samson: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं कप्तान

महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (IKF) और अखिल भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (AKFI) के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस दस दिवसीय टूर्नामेंट में अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की टीमों सहित कुल 14 देश भाग लेंगे।

BCCI का बड़ा एक्शन: ड्रेसिंग रूम विवाद और बीजीटी हार के बाद सपोर्ट स्टाफ में कटौती

प्रतिभागी टीमें:

क्रम देश का नाम
1 भारत
2 ईरान
3 बांग्लादेश
4 नीदरलैंड
5 जापान
6 पोलैंड
7 युगांडा
8 केन्या
9 हंगरी
10 थाईलैंड
11 नेपाल
12 जर्मनी
13 अर्जेंटीना
14 TBD (संभावित अन्य टीम)

Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इसी महीने, तैयारियों को धार देने में जुटी टीम

Women’s Kabaddi World Cup 2025 : पहले संस्करण में भारत चैंपियन

पहले Women’s Kabaddi World Cup 2025 में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जहां चार दिनों में 31 मैच खेले गए थे। टूर्नामेंट का प्रारूप राउंड-रॉबिन और नॉकआउट स्टेज पर आधारित था। हालांकि, दूसरे संस्करण के फॉर्मेट की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

भारत ने पहले विश्व कप के फाइनल में ईरान को 25-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। जापान और थाईलैंड की टीमें सेमीफाइनल में हारने के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

MI vs SRH: दोनों टीमों में सितारों की भरमार, गेंद-बल्ले में होगी जंग जोरदार

हालिया प्रदर्शन: एशियन चैंपियन बनी भारतीय टीम

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मार्च 2025 में तेहरान में आयोजित एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ईरान को 32-25 से हराया। यह भारत का पांचवां एशियन खिताब था, जो टीम की मजबूत स्थिति का प्रमाण है।