IPL 2025 : विराट कोहली ने किया रजत पाटीदार का समर्थन, कहा जीत सकते हैं खिताब

0
194
IPL 2025
Advertisement

बैंगलुरू। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। लीग की सभी टीमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकांश खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के कैंप से जुड़ चुके हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार की जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी कप्तानी में टीम IPL 2025 का खिताब जीत सकती है।

IPL खेलने के लिए कॉर्बिन बॉश ने PSL छोड़ा, PCB ने भेजा कानूनी नोटिस

कोहली ने पाटीदार की कप्तानी को सराहा

आईपीएल 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट कोहली टीम का प्रमुख चेहरा रहे हैं और उन्होंने 10 से अधिक वर्षों तक टीम की कप्तानी भी की है। फाफ डु प्लेसी की जगह रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के बाद कोहली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा:

“पाटीदार लंबे समय तक आरसीबी के कप्तान रहने वाले हैं। वह एक बेहतरीन लीडर साबित होंगे। उनके पास वह सभी गुण हैं, जो एक सफल कप्तान बनने के लिए जरूरी होते हैं।”

IPL 2025 के लिए किया रिटेन

आरसीबी ने पिछले महीने रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। पाटीदार उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें IPL 2025 के लिए रिटेन किया गया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी की है। 31 वर्षीय पाटीदार ने मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में पाटीदार सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

IPL 2025 : पंजाब किंग्स को झटका, ये स्टार खिलाड़ी रहेगा शुरूआती मैचों से बाहर!

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 टॉप स्कोरर:

रैंक खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
1 अजिंक्य रहाणे 8 469 58.62 186.08
2 रजत पाटीदार 9 428 61.14 178.50

 

IPL 2025 : RCB के आठवें कप्तान बने रजत

रजत पाटीदार आईपीएल 2021 से आरसीबी का हिस्सा हैं और अब वे टीम के आठवें कप्तान बने हैं। पहले उन्हें 2021 के सीजन के बाद रिलीज कर दिया गया था, लेकिन 2022 में रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में वापस टीम में शामिल किया गया। आरसीबी ने IPL 2025 के लिए पाटीदार, कोहली और यश दयाल को रिटेन किया था।

  • IPL 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पाटीदार ने नाबाद 112 रन की पारी खेली थी।
  • वे आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड बल्लेबाज थे जिन्होंने प्लेऑफ मैच में शतक लगाया था।
  • आईपीएल 2024 में पाटीदार ने 15 मैचों में 395 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।