Champions Trophy 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका, बुमराह की भरपाई मुश्किल

0
94
Champions Trophy 2025
Advertisement

मुंबई। Champions Trophy 2025 : आखिर वही हुआ जिसका डर था। चोटिल जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उम्मीद थी कि बुमराह चोट से उबर जाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। उनकी जगह अब हर्षित राणा को स्क्वॉड में जगह दी गई है। दरअसल, 11 फरवरी को Champions Trophy 2025 के लिए टीमों में बदलाव करने की आखिरी डेट थी। टीम इंडिया से बुमराह के साथ यशस्वी जायसवाल भी बाहर हो गए हैं। यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती स्क्वॉड का हिस्सा बने। यशस्वी ट्रैवलिंग रिजर्व रहेंगे, उनके साथ शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज को भी रिजर्व प्लेयर में शामिल किया गया।

बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में लगी थी चोट

7 फरवरी को बुमराह की बैक इंजरी का स्कैन किया गया। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था। फिर उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को स्क्वॉड में शामिल किया गया। अब वे चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए।

Champions Trophy 2025 से पहले पाकिस्तान में फिर बवाल, स्टेडियम में फ्लड लाइट्स पर विवाद

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

रिजर्वः यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।

IPL 2025 : आने वाला है आईपीएल का शेड्यूल, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बड़ा झटका!

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ की समस्या थी। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी आराम दिया गया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे के लिए उन्हें चुना गया था। वे इंजरी से रिकवरी नहीं कर सके और सीरीज के साथ प्ब्ब् टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए।

SL vs AUS : वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच 12 फरवरी को

Champions Trophy 2025 में भारत का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश के खिलाफ, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम।
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान के खिलाफ, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम।
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम।

सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को होंगे, जबकि फाइनल मैच 9 मार्च को निर्धारित है। यदि भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो यह मुकाबला दुबई में आयोजित किया जाएगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेलने की योजना बना रही है, जिसमें उनका सामना बांग्लादेश या संयुक्त अरब अमीरात से हो सकता है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ है। सभी ग्रुप मैच दुबई में खेले जाएंगे।