ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में वापस लौटेंगे Virat Kohli, रोहित शर्मा टीम में शामिल

0
1358
IND vs AUS Virat kohli rohit sharma team india live update latest sports news in hindi
Rohit Sharma and Virat Kohli/Image Credit: Getty Images

पेटरनिटी लीव पर पहले टेस्ट के बाद भारत लौटेंगे Virat Kohli

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में किया शामिल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। रोहित शर्मा टेस्ट टीम में Virat Kohli की जगह लेंगे। जबकि संजू सैमसन को वनडे टीम में भी जगह दी गई है। पहले टेस्ट के बाद Virat Kohli पैटरनिटी लीव पर भारत वापस लौटेंगे। यही कारण है कि फिट घोषित रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।  हालांकि यह अभी तय नहीं है कि कोहली सीरीज के बाकी मैचों के लिए वापस टीम में शामिल होंगे या नहीं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज इस संबंध में औपचारिक जानकारी दी। उनके अनुसार संजू सैमसन पहले टी-20 टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब उन्हें वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया है। जबकि, वरुण चक्रवर्ती कंधे की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज टी नटराजन को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-3 वनडे और टी-20 के बाद 4 टेस्ट की सीरीज खेलना है।

इससे पहले बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने दावा किया था कि Virat Kohli शीघ्र ही पिता बनने वाले हैं। वो अपना समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। बीसीसीआई भी उनकी इस भावना का सम्मान करती है। ऐसे में यदि भारतीय कप्तान पैटरनिटी ब्रेक लेना चाहते हैं, तो वे सीरीज के शुरुआती दो मैच खेलकर लौट सकते हैं।

जापान ने फिर दिया संकेत, समय पर होंगे Tokyo Olympics

रोहित शर्मा फिट, टीम के साथ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित को पूरी तरह फिट बताया है। हालांकि उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। लेकिन रोहित टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे और वो बाकी टीम के साथ ही दौरे के लिए रवाना होंगे। हैमस्ट्रिंग इंज्युरी के कारण आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कुछ मैच से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनका सिलेक्शन भी नहीं किया गया था। हालांकि अब वे फिट हो गए हैं और आईपीएल में 2 मैच भी खेल चुके हैं। टूर्नामेंट के बाद अब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिलेगा 25,000 फैन्स को प्रवेश
कोविड के दौर को पीछे छोड़ते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बाॅक्सिंग डे टेस्ट में 25 हजार फैंस को स्टेडियम में प्रवेश देने का ऐलान किया गया है। क्रिसमस के बाद पहले हफ्ते में बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैंस की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।

IPL-13: पर्पल कैप की रेस में बुमराह और रबाडा

ये रहेगा मैचों का शिड्यूल

मैच                                तारीख                 वेन्यू

  • 1st वनडे (डे नाइट)      27 नवंबर             सिडनी
  • 2nd वनडे (डे नाइट)     29 नवंबर             सिडनी
  • 3rd वनडे (डे नाइट)     02 दिसंबर            कैनबरा
  • 1st टी20 ( नाइट)       04 दिसंबर            कैनबरा
  • 2nd टी20 (नाइट)       06 दिसंबर            सिडनी
  • 3rd टी20 (नाइट)       08 दिसंबर             सिडनी
  • 1st टेस्ट (डे नाइट)     17-21 दिसंबर         एडिलेड
  • 2nd टेस्ट                26-30 दिसंबर         मेलबोर्न
  • 3rd टेस्ट                07-11 जनवरी          सिडनी
  • 4th टेस्ट                15-19 जनवरी          ब्रिस्बेन

टी-20 टीमः Virat Kohli (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन।

वन-डे टीमः Virat Kohli (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर और संजू सैमसन (विकेटकीपर)।

टेस्ट टीमः Virat Kohli (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here