जापान ने फिर दिया संकेत, समय पर होंगे Tokyo Olympics

0
840
Japan again signs, Tokyo Olympics will be in time latest sports news in hindi
Advertisement

Tokyo Olympics: हज़ारों दर्शकों की मौजूदगी में जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली: Tokyo Olympics खेलों के लिए अच्छी खबर है कि जापान में रविवार को कई हजार दर्शकों की मौजूदगी में एकदिवसीय प्रदर्शनी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रूस, चीन और अमेरिका के 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जापान के भी आठ खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा थे।

विदेशी खिलाड़ियों ने घर में 14 दिवसीय क्वारंटाइन में हिस्सा लिया और टोक्यो के होटल में भी उन्हें क्वारंटाइन के कड़े नियमों के बीच रखा गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन यह दर्शाने के लिए किया गया था कि स्थगित हो चुके टोक्यो ओलंपिक का आयोजन समय पर किया जा सकता है। नौ महीने से कुछ कम समय में Tokyo Olympics का आयोजन होना है।

रियल मैड्रिड की टीम पर Corona की मार

Tokyo Olympics में हालांकि बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। अगले साल होने वाले खेलों में 206 देशों और क्षेत्रों के 11000 खिलाडि़यों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इनमें से लगभग सभी देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। इसके अलावा 4400 पैरालंपियन और हजारों अधिकारी, जज, वीआइपी, मीडिया, प्रसारणकर्ता और प्रायोजकों को भी जापान में प्रवेश करना होगा। यह खेल 23 जुलाई से आठ जुलाई 2021 तक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here