Asian Shooting Championship: भारत के नए ‘गोल्डन ब्वॉय’ बने तोमर, कब्जाया एक और स्वर्ण

0
95
Asian Shooting Championship Indian shooter aishwary pratap singh tomar wins Gold in Men's 50m Rifle 3P

चांगवोन। Asian Shooting Championship: भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। दक्षिण कोरिया के चांगवोन मे एश्वर्य ने 15वीं एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपने सफल अभियान की शुरुआत की। उन्होंने फाइनल में 463.5 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एश्वर्य का यह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में चौथा स्वर्ण है। इस इवेंट में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के तियान जियामिंग ने 462.7 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि उनके हमवतन डु लिंशु ने 450.3 के साथ कांस्य पदक जीता।

World Cup 2023: आज लंका फतेह करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI पर सबकी निगाहें

मिक्सड ट्रैप टीम ने भी कब्जाया गोल्ड

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के साथ ही मनीषा कीर व पृथ्वीराज टोंडमन की मिक्स्ड ट्रैप टीम ने भी Asian Shooting Championship में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस स्पर्धा में मनीषा कीर (69) और पृथ्वीराज टोंडमन (72) ने संयुक्त रूप से 141 का स्कोर बनाया और गोल्ड हासिल किया। दक्षिण कोरिया (136) ने रजत पदक जीता, जबकि चीन (134) और कुवैत (133) ने कांस्य पदक जीते। मिक्स्ड ट्रैप स्पर्धा में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

World Cup 2023: अंकतालिका में टॉप-4 में बड़ा बदलाव, टीम इंडिया को नुकसान; लेकिन महज चंद घंटों के लिए!

कुल 51 पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान

भारत ने Asian Shooting Championship के आखिरी दिन 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल की गैर-ओलंपिक शूटिंग स्पर्धा में भी दो पदक जीते। प्रदीप सिंह शेखावत ने 582 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने प्रभजोत सिंह और योगेश सिंह के साथ टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। भारतीय तिकड़ी ने संयुक्त रूप से 1737 का स्कोर बनाया। सीनियर भारतीय निशानेबाजों द्वारा जीते गए चार पदकों से भारतीय मैडल टैली की कुल संख्या 51 हो गई, जिसमें 19 स्वर्ण, 19 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। चीन ने 32 स्वर्ण सहित 73 पदक जीते।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से मात दी

भारत ने हासिल किए कुल 6 ओलंपिक कोटा

Asian Shooting Championship में 12 ओलंपिक शूटिंग स्पर्धाओं में कुल 24 ओलंपिक कोटा (प्रति इवेंट दो) दांव पर थे। भारत ने छह कोटा स्थान हासिल किए। श्रीयंका सदांगी (महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन), अनीश भानवाला (पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल), मनु भाकर (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल), अर्जुन बबुता (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल), तिलोत्तमा सेन (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल) और सरबजोत सिंह (पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल) ने एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here