Asian Games 2023: साबले-हरमिलन ने जीते सिल्वर, कुश्ती में आया कांस्य, अब तक भारत को 77 पदक

0
125
Asian Games 2023 Day 11 Live Updates Harmilan bains gets second silver in athletics, sunil kumar won bronze in wrestling

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में भारत की मैडल टैली में इजाफा जारी है। एथलेटिक्स में अविनाश साबले ने 5 हजार मीटर रेस में भारत के लिए सिल्वर मैडल जीता। वहीं, हरमिलन बैंस ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मैडल जीता है। एक दिन पहले उन्होंने 1500 मीटर में भी सिल्वर मैडल अपने नाम किया था। इस तरह हांगझोऊ एशियाई खेलों उनके दो पदक हो गए हैं। हरमिलन ने 2.03.75 मिनट के समय में अपनी रेस पूरी की। एथलेटिक्स के साथ ही कुश्ती में भी भारत के पदकों का खाता खुल गया है। सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 87 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में किर्गिस्तान के अताबेक को मात देकर पदक अपने नाम किया।

हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

Asian Games 2023 हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया को गोल्ड से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया। मैच के पहले क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी था और इस क्वार्टर में भारत के पास 3-0 की बढ़त हासिल थी। इस क्वार्टर के खेल पर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरूआती 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस बीच भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले ललित कुमार ने एक और गोल दाग दिया और भारत को अब 3-0 की बढ़त मिल गई थी।

Asian Games 2023: 11वें दिन आज एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन, ये है भारत का शेड्यूल

फाइनल में हारी लवलीना, रजत से करना पड़ा संतोष

Asian Games 2023 में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन के रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि, बाकी दोनों राउंड में चीनी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला आसानी से अपने नाम किया।

भारत के खाते में आए दो और ब्रॉन्ज

इससे पहले Asian Games 2023 में भारत के लिए एक कांस्य पदक बॉक्सिंग से भी आया जहां 54-57 किलो भारवर्ग में परवीन हुड्डा ने मेडल कब्जाया। हालांकि सेमीफाइनल में परवीन को चीनी मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्कवैश में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी ने मिक्स डबल मुकाबले में बॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में हालांकि भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

Asian Games 2023: भारत का 70वां मेडल एथलेटिक्स से आया, तीरंदाजी में भारतीय जोड़ी फाइनल में; कबड्डी में धमाल जारी

आज सुबह तीरंदाजी से आया था 16वां गोल्ड

Asian Games 2023 में आज भारत का 16वां गोल्ड तीरंदाजों की जोड़ी ने दिलवाया। तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स टीम के फाइनल में भारत ने कोरिया की जोड़ी को एक अंक की बढ़त से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 159-158 के अंतर से अपने नाम किया। फाइनल में ज्योति सुरेखा और ओजस देवतोले पहले 6 शॉट के बाद 60-59 से बढ़त बनाए हुए थे। 10 शॉट तक भारत की एक अंकों की बढ़त बनी हुई थी लेकिन ओजस एक शॉट 10 अंकों पर नहीं लगा सके और अब 119-119 अंकों की बराबरी पर आ गए थे। आखिरी एंड में कोरिया की जोड़ी एक अंक से चूक गए और उसके बाद भारत ने सटीक निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here