World Archery Championships आज से, अतानु दास और अदिति स्वामी करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

0
67
World Archery Championships starting today, atanu das and aditi swami will lead the Indian squad

पेरिस। World Archery Championships: भारतीय तीरंदाज आज से शुरू हो रही फ्रांस के पेरिस में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 स्टेज 4 में प्रतिस्पर्धा करेंगे। महिला कंपाउंड विश्व चैंपियन अदिति गोपीचंद स्वामी और ओलंपियन अतानु दास क्रमश: भारतीय कंपाउंड और रिकर्व दल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अगस्त तक किया जाएगा और इसमें 16 तीरंदाज भारत की तरफ से चुनौती पेश करेंगे। यह प्रतियोगिता भारतीय तीरंदाजों के लिए ओलंपिक क्वालीफायर है। प्रतियोगिता के लिए भारत की 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम में 8 रिकर्व तीरंदाज और 8 कंपाउंड तीरंदाज शामिल हैं।

IND vs IRE: आउट ऑफ फॉर्म संजू सैमसन या मैच फिनिशर जितेश शर्मा, दोनों विकेट कीपर; किस पर लगेगा दांव!

चैम्पियनशिप में ओलम्पिक कोटा होगा निर्धारित

World Archery Championships पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अप्रत्यक्ष क्वालीफायर है। इसमें कोई प्रत्यक्ष कोटा स्थान नहीं है, लेकिन पेरिस मीट रिकर्व तीरंदाजों को रैंकिंग अंक प्रदान करेगी। इसकी मदद से पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए दो ओलंपिक खेलों का टीम कोटा निर्धारित किया जाएगा। कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने इस महीने की शुरुआत में बर्लिन विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 17 साल की उम्र में अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी इतिहास में सबसे कम उम्र की महिला विश्व चैंपियन बनीं, जबकि ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

Ben Stokes करेंगे संन्यास से वापसी, वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार

अतानु दास करेंगे रिकर्व टीम की अगुवाई

ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने संयुक्त रूप से महिला टीम कंपाउंड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि वेन्नम ने व्यक्तिगत महिला वर्ग में भारत की पदक तालिका में कांस्य पदक जोड़ा। भारतीय तीरंदाजों ने बर्लिन 2023 से पहले कभी भी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी टीम का हिस्सा रहे अतानु दास World Archery Championships में रिकर्व टीम का नेतृत्व करेंगे। अतानु के साथ धीरज बोमदेवरा, मृणाल चौहान और तुषार शेल्के भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

Aus vs SF: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे टीम घोषित की, डेवाल्ड ब्रेविस करेंगे डैब्यू

महिला तीरंदाजों से खिताब की आस

महिला रिकर्व टीम में तीरंदाज अंकिता भकत के साथ भजन कौर, सिमरनजीत कौर और प्राची सिंह भी एक्शन में नजर आएंगी। वहीं, World Archery Championships में कंपाउड टीम की कमान अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम पर होगी। इस साल के पहले तीन तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने 11 पदक जीते हैं, जिसमें अंताल्या में चार, शंघाई में तीन और मेडेलिन में चार पदक शामिल हैं। पेरिस में स्टेज 4 विश्व कप में क्वालिफिकेशन राउंड और फाइनल दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पेरिस के लेस इनवैलिड्स में आयोजित होने वाला फाइनल आधिकारिक ओलंपिक टेस्ट इवेंट है। पेरिस में व्यक्तिगत स्पर्धा जीतने वाले तीरंदाज सितंबर में मैक्सिको के हर्मोसिलो में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।

इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज Steven Finn ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 12 महीने से घुटने की चोट से थे परेशान

World Archery Championships पेरिस के लिए भारतीय टीम
रिकर्व तीरंदाजी

पुरुष: अतानु दास, धीरज बोमदेवरा, मृणाल चौहान, तुषार शेल्के।

महिला: अंकिता भकत, भजन कौर, सिमरनजीत कौर, प्राची सिंह।

कंपाउंड तीरंदाजी

पुरुष: अभिषेक वर्मा, प्रथमेश जावकर, ओजस देवताले, रजत चौहान।

महिला: अवनीत कौर, ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here