Asian Champions Trophy Hockey: पेनल्टी कॉर्नर गंवाए और की गलतियां, जापान ने भारत को ड्रॉ पर रोका

0
110
Asian Champions Trophy Hockey misfiring india held 1-1 by japan, harmanpreet equalized in Crucial minutes

चेन्नई। Asian Champions Trophy Hockey: भारतीय हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। टीम इंडिया ने पहले मैच में धमाकेदार खेल दिखाया था और जीत हासिल की थी, लेकिन भारतीय हॉकी टीम पहले मैच की लय को कायम नहीं रख सकी। जापान के लिए केन नागायोशी ने 28वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिला थी, लेकिन इसके बाद भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पहले क्वार्टर में भारत ने काफी आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जापान के एक खिलाड़ी को चोट लगने के कारण विकल्प लेना पड़ा। भारत ने पहले मैच में बृहस्पतिवार को चीन को 7-2 से हराया था।

Asian Champions Trophy Hockey: भारत का विजयी आगाज, चीन को 7-2 से दी शिकस्त

पेनल्टी कॉनर्स को गोल में नहीं बदल साक भारत

भारत को पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। अगर इनमें से एक भी गोल हो जाता तो टीम इंडिया Asian Champions Trophy Hockey का यह मैच जीत जाती। विवेक सागर प्रसाद को आठवें मिनट में ग्रीन कार्ड भी मिला। दूसरे क्वार्टर में भी मुकाबला बराबरी का था लेकिन 27वें मिनट में जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। अगले मिनट में जापान को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर नागायोशी ने गोल किया। दूसरे हाफ में भारत ने लगातार जवाबी हमले बोले लेकिन जापान का डिफेंस जबर्दस्त था, जिससे भारत को गोल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

IND vs IRE: आयरलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, पॉल स्टर्लिंग संभालेंगे कमान

आक्रामक खेल के बावजूद जापान ने ड्रॉ पर रोका

भारत को 43वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत ने बराबरी का गोल दागा। Asian Champions Trophy Hockey के इस मैच में आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। भारत को 55वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापान ने वीडियो रेफरल लिया और यह फैसला बदलना पड़ा। भारत को मैच में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि जापान को दो मिले जिनमें से एक पर गोल हुआ। भारत को अब रविवार को मलेशिया से खेलना है जबकि पाकिस्तान का सामना जापान से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here