FIH Pro League 2023: भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम को 5-1 से धोया

0
307
FIH Pro League 2023 Indian hockey team beat Belgium by 5-1

नई दिल्ली। FIH Pro League 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को लंदन में जारी FIH Pro League 2023 में बेल्जियम को 5-1 से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया की ओर से विवेक सागर प्रसाद (पहले मिनट), हरमनप्रीत सिंह (20, 29वें मिनट), अमित रोहिदास (28वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (60वें मिनट) गोल स्कोरर रहे। जबकि बेल्जियम की तरफ से एकमात्र गोल विलियम घिसलेन ने 45वें मिनट में किया।

भारतीय टीम अब FIH Pro League 2023 में अंक तालिका में 22 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं, ग्रेट ब्रिटेन 25 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज़ है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अपना अगला मुक़ाबला आज 3 जून, शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन के ख़िलाफ़ खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार शाम 5.10 बजे से शुरू होगा।

FIH Pro League 2023: पहले ही मिनट में मिली भारत को लीड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ अपने चित-परिचित अंदाज में शुरुआत की। विवेक सागर प्रसाद ने मैच के पहले मिनट में ही एक शानदार शॉट खेलते हुए फ़ील्ड गोल के जरिए टीम का ख़ाता खोला। हालंाकि इसके बाद पहले क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हो सका। वहीं, दूसरे क्वार्टर में एक अलग रोमांच देखने को मिला। जब भारतीय खिलाड़ियों ने बैक-टू-बैक लगातार तीन गोल कर बेल्जियम टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

Junior Hockey Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर कब्जाया खिताब, रचा इतिहास

हॉफ टाइम तक भारत 4-0 से आगे

मुक़ाबले के 20वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके बाद फिर अमित रोहिदास ने 28वें मिनट में फ़ील्ड गोल किया तो इसके तुरन्त बाद हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल पोस्ट में पहुंचाकर 4-0 से बढ़त बना ली। दूसरी तरफ बेल्जियम टीम पहले हाफ़ में एक भी गोल करने में असफल रही और मैच के दौरान शुरू से ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दबदबे को बरकरार रखा।

Hockey India League: मार्च में खेला जा सकता है नया सीजन

दूसरे हाफ में बेल्जियम ने किया एकमात्र गोल

हाफ़ टाइम के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष टीम ने गोल करने के और भी कई मौके बनाए, लेकिन बेल्जियम टीम के डिफ़ेंस के आगे वो ऐसा नहीं कर सके। वहीं, भारतीय टीम ने भी बेल्जियम को तीसरे क्वार्टर में एक भी गोल करने नहीं दिया। इस तरह तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा।

चौथे क्वार्टर के शुरुआत में बेल्जियम खिलाड़ी विलियम घिसलेन ने एक फ़ील्ड गोलकर अपनी टीम का ख़ाता खोला, लेकिन ये गोल भारतीय टीम के स्कोर तक पहुंचने के लिए नाकाफ़ी था क्योंकि बेल्जियम ने पूरे मैच में ये एकमात्र गोल किया। हाफ़ टाइम के बाद मैदान पर दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी नज़र आई, दोनों टीमों को मौक़े बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुक़ाबले के आख़िरी मिनट में दिलप्रीत सिंह ने एक फ़ील्ड गोल कर टीम के स्कोर को 5-1 पर पहुंचा दिया और इस तरह भारत ने FIH Pro League 2023 का यह मुक़ाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here