शिखर के शतक और पटेल के छक्कों ने छीना CSK से मैच

0
1187
DC beat CSK by 5 wickets dhawan century match 34 ipl 13 latest sports in hindi
Image Credit: Twitter/@DelhiCapitals

धवन ने लगाया टी20 करियर का पहला शतक, प्वाइंट टेबल में दिल्ली टाॅप पर पहुंचा

आखिरी ओवर में पटेल के 3 छक्कों की मदद से दिल्ली ने CSK को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आखिरी ओवर में बाजी कैसे पलटती है, इसका उदाहरण IPL-13 के 34वें मैच में देखने को मिला। जहां आखिरी ओवर में शिखर धवन के शानदार शतक के बाद अक्षर पटेल के तीन छक्कों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने CSK को 5 विकेट से मात दे दी। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था कि CSK मैच जीत लेगा लेकिन तभी अक्षर पटेल ने धमाका कर दिया। अक्षर ने आखिरी ओवर में 3 छक्के मारकर सीएसके से जीत छीन ली।

आज के मैच का मुख्य आकर्षण शिखर धवन की शानदार शतकीय पारी रही। धवन 58 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि पटेल ने 5 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। दिल्ली को पहला झटका पारी की दूसरी ही गेंद पर लग गया था, जबकि शाुर्दल ठाकुर ने पृथ्वी शाह को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद रहाणे भी सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। लेकिन शिखर धवन ने एक तरफ से छोर संभाले रखा और दिल्ली को जीत के मंच तक पहुंचाया।

अंतिम 11 गेंदों का रोमांच

18.1 – सैम करन के ओवर की पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी बड़ा शाॅट मारने के चक्कर में आउट।
18.2 – दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। दिल्ली को जीत के लिए अब 10 गेंदों में 21 रन की जरूरत।
18.3 – तीसरी गेंद वाइड, दिल्ली को एक अतिरिक्त रन।
18.3 – चैथी गेंद पर धवन ने बाउंड्री मारने की कोशिश की। लेकिन सिर्फ 1 रन।
18.4 – अक्षर पटेल पांचवी गेंद पर सिर्फ 1 रन ही ले पाए।
18.5 – शिखर धवन को आउट दिया लेकिन डीआरएस का फायदा। शिखर अभी भी क्रीज पर मौजूद।
18.6 – धवन ने एक रन लिया। शिखर ने टी20 का अपना पहला शतक पूरा किया।

19.1 – 6 गेंदों पर जीत के लिए 17 रनों की जरूरत। जडेजा की पहली गेंद वाइड।
19.1 – दूसरी गेंद पर 1 रन बना।
19.2 – तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने मारा शानदार छक्का।
19.3 – जडेजा की इस गेंद पर अक्षर पटेल ने लगातार दूसरा छक्का मारा।
19.4 – पटेल ने जडेजा की इस दूसरी गेंद पर 2 रन बनाए।
19.5 – अक्षर पटेल ने ओवर का तीसरा छक्का मार कर दिल्ली को जिताया मैच।

दिल्ली कैपिटल्स को 180 रनों का लक्ष्य

आईपीएल-13 के 34वें मुकाबले में CSK ने जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। CSK के लिए डूप्लेसिस ने 58, वाटसन ने 36 रन बनाए। लेकिन अंतिम ओवर्स में रविंद्र जडेजा और रायडू की आतिशी पारियों ने सीएसके को फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया। रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 13 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 33 रनों की और अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली।

इस पारी के दौरान ही रायडू ने IPL में अपने 3500 रन का आंकड़ा भी छू लिया। दिल्ली के लिए उसके गेंदबाजों ने आज फिर शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके के बल्लेबाजों को खुलकर हाथ नहीं चलाने दिए। कैगिसो रबाडा ने इस मैच में आईपीएल में अपने 50 विकेट का आंकड़ा पूरा किया। आखिरी दो ओवर्स में CSK के लिए रविंद्र जडेजा और रायडू ने 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस दौरान दोनों ने चेन्नई के लिए 21 गेंदों पर धुंआधार 50 रनों की साझेदारी पूरी की।

अंतिम 12 गेंदों का रोमांच
18.1 – रबाडा के आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड थी, 1 रन मिला।
18.1 – पहली गेंद पर रायडू ने फिर 1 रन लिया।
18.2 – दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने 1 रन लिया। इसी के साथ चेन्नई के 150 रनों का आंकड़ा पूरा।
18.3 – तीसरी गेंद पर रायडू ने छक्का मारा
18.4 – चैथी गेंद पर रायडू रन नहीं बना पाए।
18.5 – पांचवी गेंद पर रायडू ने एक रन लिया।
18.6 – आखिरी गेंद पर जडेजा ने फिर एक छक्का मारा

19.1 – नोत्र्जे के ओवर की पहली गेंद पर रायडू ने 1 रन बनाया।
19.2 – दूसरी गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं लिया।
19.3 – जडेजा ने शानदार छक्का लगाया।
19.4 – जडेजा ने लगातार दूसरी गेंद पर छक्का मारा।
19.5- पांचवी गेंद पर जडेजा ने 2 रन लिए।
19.6 – पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा ने 1 रन लिया।

CSK के लिए सैम करन को ओपनिंग में भेजने का फैसला आज सही साबित नहीं हुआ। सैम पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तुषार देशपांडे को अपना विकेट दे बैठे। उस समय टीम का खाता भी खुल तक नहीं पाया था। लेकिन इसके बाद फाफ डूप्लेसिस का साथ देने मैदान पर उतरे शेन वाटसन।

10 गेंदों में डीविलियर्स का RCB को जीत का तोहफा

वाटसन और डूप्लेसिस दोनों ने मिलकर CSK के लिए दूसरे विकेट के लिए 67 बॉल पर 87 रन की मजबूत साझेदारी निभाई। लेकिन दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के कारण ये जोड़ी चेन्नई की रन गति को नहीं बढ़ा सकी। ये साझेदारी टूटी 12वें ओवर में, जबकि शेन वॉटसन 36 रन बनाकर एनरिच नोर्तजे की बॉल पर बोल्ड हुए।

CSK में जाधव की वापसी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पीयूष चावला की जगह केदार जाधव को शामिल किया गया। वहीं, दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले मैच में चोटिल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर फिट हैं। वे मैच खेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here