IPL 2023: यशस्वी जायसवाल का बड़ा कमाल, आईपीएल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

0
264
IPL 2023 yashasvi jaiswal becomes first uncapped player to score 600 plus runs in ipl season

मुंबई। IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार अंदाज में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने मैच में आतिशी बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से राजस्थान की टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। मैच में उन्होंने 15 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

IPL 2023: आज डबल हेडर के निर्णायक मैच, पहले मुकाबले में DC के सामने CSK का सबकुछ दांव पर

अनकैप्ड यशस्वी ने बनाए सीजन में सबसे ज्यादा रन

पंजाब किंग्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया। जायसवाल बहुत ही बेहतहरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने IPL 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 राजस्थान रॉयल्स के लिए वह बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 48 की औसत से 625 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2023: प्लेऑफ़ की रेस में Rajasthan Royals अब-भी बरकरार, पंजाब को 4 विकेट से दी शिकस्त

15 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

शॉन मॉर्श ने आईपीएल 2008 में किंग्स पंजाब के लिए खेलते हुए 616 रन ठोक दिए थे। अब यशस्वी जायसवाल ने उनका 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था। उन्होंने साल 2020 में 516 रन बनाए थे। लेकिन अब यशस्वी ने IPL 2023 में इन सभी को प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2023: विराट कोहली के शतक से कई रिकॉर्ड ध्वस्त, आईपीएल ही नहीं T20i में भी धमाल

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल: 625 रन, साल 2023

शॉन मार्श: 616 रन, साल 2008

ईशान किशन: 516 रन, साल 2020

सूर्यकुमार यादव: 512 रन, साल 2018

सूर्यकुमार यादव: 480 रन, साल 2020

देवदत्त पड्डीकल: 473 रन, साल 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here