IPL 2023: विराट कोहली के शतक से कई रिकॉर्ड ध्वस्त, आईपीएल ही नहीं T20i में भी धमाल

0
45
IPL 2023 many new records after virat kohli’s century, first Indian batsman to achieve 7 t20 centuries

मुंबई। IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने चार साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में शतक ठोका। विराट ने अपने इस पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले। आरसीबी के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी था और विराट ने एक अहम मुकाबले में सही समय पर शतक लगाकर टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। विराट कोहली के साथ-साथ फाफ डु प्लेसिस ने भी इस मैच में एक अच्छी पारी खेली। तो आइए इस मैच के दौरान इन दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी और विराट कोहली ने कितने रिकॉर्ड तोड़े उन पर एक नजर डाले।

IPL 2023: ऑरेंज कैप सूची में बड़ा बदलाव, डुप्लेसी ने पार किया 700 का आंकड़ा; कोहली भी टॉप 5 में

विराट ने रोहित शर्मा समेत कई टी20 दिग्गजों को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। विराट ने IPL 2023 के इस मैच में जैसे ही अपना शतक लगाया उन्होंने रोहित शर्मा, केएल राहुल को पछाड़ते हुए टी20 में 7 शतक लगा दिए हैं। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के नाम टी20 में 6 शतक दर्ज हैं। लेकिन अब विराट कोहली इस लिस्ट में आगे हो गए हैं। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 22 शतक के साथ पहले स्थान पर हैं।

IPL 2023: RCB की जीत से MI टॉप-4 से बाहर, इन टीमों का भी फंसा पेंच

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट

क्रिस गेल: 22 शतक

बाबर आजम: 9 शतक

माइकल क्लिंगर: 8 शतक

डेविड वॉर्नर: 8 शतक

आरोन फिंच: 8 शतक

विराट कोहली: 7 शतक

IPL 2023: धुंधली उम्मीदों का आखिरी मुकाबला, आज पंजाब का सामना करेगी RR

विराट और फाफ की जोड़ी ने किया कमाल

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस IPL 2023 के इस मैच में 187 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। इस दौरान इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 172 रनों का साझेदारी हुई। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी इस साल के आईपीएल में सबसे सफल जोडिय़ों में से एक रही है। यही कारण है कि इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास के एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच इस सीजन पहले विकेट के लिए 13 मैचों में 854 रनों की साझेदारी हुई है। जोकि आईपीएल इतिहास में किसी भी ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है।

IPL 2023: विराट और फाफ की शतकीय साझेदारी से RCB ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, विराट ने जड़ा छठा IPL शतक

आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली: 854 रन

जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर: 791 रन

फाफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़: 756 रन

शिखर धवन और पृथवी शॉ: 744 रन

शिखर धवन और डेविड वॉर्नर: 731 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here