IPL 2023: अथर्व तायडे का फैसला बना पंजाब की हार का कारण, छिड़ी नई बहस

0
239
IPL 2023 pbks vs dc new debate started on atharv taide’s decision of retired out

मुंबई। IPL 2023: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीती रात खेला गया आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला रोमांच से भरा रहा। इस मैच के दौरान पीबीकेएस के बल्लेबाज अथर्व तायडे ने कुछ ऐसा किया जो क्रिकेट के मैदान पर काफी कम बार देखने को मिलता है। वहीं आईपीएल के इतिहास में ऐसा मात्र दूसरी ही बार हुआ है। दरअसल, पंजाब की बैटिंग के दौरान जब अथर्व तायडे टीम के लिए तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे तो उन्होंने रिटायर आउट होने का फैसला किया। इसमें खिलाड़ी बिना आउट हुए अपनी मर्जी से पवेलियन लौट सकता है। ऐसे में उसे अंपायर को अपने इस फैसले के बारे में बताना होता है और वह एक बार मैदान छोडऩे के बाद वापस बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता। पिछले साल लकनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने भी ऐसा किया था।

IPL 2023: समीकरण काफी टेढ़े है, लेकिन पंजाब अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार

आईपीएल में महज दूसरी बार कोई खिलाड़ी रिटायर आउट

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन के आउट होने के बाद अथर्व तायडे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। पहले उन्होंने प्रभसिमरन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, वहीं इसके बाद उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन के साथ 78 रन जोड़े। तायडे ने इस दौरान 42 गेंदों पर 55 रन बनाए। आखिरी 5 ओवर में जब टीम को 86 रनों की दरकार थी तो अथर्व तायडे को लगा कि डगआउट में बैठे बल्लेबाज ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी करने का ज्यादा कौशल रखते हैं। साथ ही टीम का प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए IPL 2023 का यह मैच जीतना महत्वपूर्ण था। ऐसे में उन्होंने खुद को रिटायर आउट करने का फैसला किया।

IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदारों में कांटे का मुकाबला, डेविड वॉर्नर की भी एंट्री

किसी ने की फैसले की आलोचना तो किसी ने तारीफ

अथर्व के इस निर्णय के बाद कोई उनकी आलोचना कर रहा था तो कोई उनकी तारीफ। तारीफ इस वजह से हो रही थी कि उन्होंने टीम हित में फैसला लिया, वहीं आलोचना लोग इसलिए कर रहे थे कि अगर उन्हें रिटायर आउट होना ही था तो वो पहले भी हो सकते थे। वहीं कुछ फैंस का कहना था कि IPL 2023 के इस मैच के आखिरी ओवर में अगर लिविंगस्टोन के साथ अथर्व जैसा सेट बल्लेबाज क्रीज पर होता तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

IPL 2023: लगभग साफ होने लगी प्लेऑफ की तस्वीर, पंजाब की हार ने बदल दिए समीकरण

दूसरे छोर से नहीं मिला लिविंगस्टोन को साथ

दरअसल, तायडे के जाने के बाद रन बनाने का सारा जिम्मा लिविंगस्टोन पर आ गया था। दूसरे छोर पर बल्लेबाजों का आने जाने का सिलसिला लगा रहा, मगर कोई लगातार बड़े शॉट नहीं लगा पाया। IPL 2023 में लिए इस फैसले के बाद अथर्व तायडे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाकर रिटायर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। जी हां, इसी के साथ आपको एक और आंकड़ा बताते हैं कि आईपीएल 2022 से पहले जब अश्विन पहली बार रिटायर आउट हुए थे, उससे पहले टी20 क्रिकेट में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ था। वहीं अश्विन के बाद कुल 11 खिलाड़ी इस फॉर्मेट में रिटायर आउट हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here