Wrestler Protest के समर्थन में उठाई आवाज, न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष- डॉ. कृष्णा पूनिया

0
263

जयपुर। Wrestler Protest में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला यौन उत्पीड़न मामले को जंतर – मंतर पर खोले गए मोर्च के पक्ष में गुरूवार को ओलम्पियन पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में खिलाड़ियों की ओर से पैदल मार्च निकालकर जनसमर्थन जुटाया गया।

Pak vs NZ 3rd ODI: Pakistan ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा, न्यूज़ीलैंड को 26 रन हराया

Wrestler Protest के लिए पैदल मार्च राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से शुरू होकर गांधी सर्किल तक निकाला गया। मार्च के बाद खिलाड़ियों के द्वारा डॉ. कृष्णा पूनिया की अगुवाई में सांकेतिक धरना – प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि माफिया बाहुबलियों के खिलाफ कारेवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अपमान सहन नहीं जाएगा।

IPL 2023: MI और CSK के लिए कांटों भरी प्लेऑफ की राह, ये समीकरण करेंगे काम

Wrestler Protest में डॉ. पूनिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आन, बान व शान समझने वाली अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बेटियों को न्याय के लिए मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है। सबसे दुखद बात तो यह भी है कि क्या देश की बेटियों ने सड़कों पर रोने व गिड़गिड़ाने के लिए मेडल जीता था। हिन्दुस्तान के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी।

IPL 2023: मोहाली में चमके Surya, लेकिन रह गया इस बात का मलाल

डॉ. पूनिया ने मुखर आवाज में कहा कि भारत में कुश्ती खेल को बचाने एवं खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलते तक उनका यह संघर्ष Wrestler Protest जारी रहेगा। खिलाड़ियों के द्वारा हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई को जाति विशेष के साथ बांधकर अपमानित किये जाने का काम किया जा रहा है। खेल ऐसा क्षेत्र है जहां कोई जात – पात व ऊॅंच – नीच नहीं होती है। खिलाड़ी का एकमात्र सपना देश के लिए पदक जीतना होता है। इस प्रकार की ओछी मानसिकता के कारण खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है।

Wrestler Protest: पुलिस बदसलूकी के बाद मामला और गर्माया, आप के मंत्री-विधायक गिरफ्तार; धरना स्थल सील

गौरतलब है कि डॉ. पूनिया ने पहले भी Wrestler Protest में खिलाड़ियों के समर्थन में धरना – प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुंलद की थी। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हीरानंद कटारिया सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी मौजूद थे।

कृष्णा ने जीता था कॉमनवेल्थ में गोल्ड

पूर्व भारतीय डिस्कस थ्रोअर, ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट व 2 बार की ओलंपिक प्रतिभागी रह चुकी कृष्णा पूनिया आज कांग्रेस पार्टी की राजनेता और राजस्थान के सादुलपुर निर्वाचन क्षेत्र की वर्तमान विधायक हैं। कृष्णा 2008 और 2010 में ओलंपिक मेें भाग ले चुकी है। 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। वहीं, फरवरी 2022 में उन्हें राजस्थान राज्य खेल परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कृष्णा को भारतीय सरकार द्वारा 2010 में अर्जुन अवॉर्ड तथा 2011 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here