IPL 2023: आंकड़े झूठ नहीं बोलते, डेथ ओवर्स और मुंबई; यहीं मैच हार जाता है MI

0
88
IPL 2023 mumbai Indians failing in death overs, team facing issue with good fast bowler

नई दिल्ली। IPL 2023: पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल-2023 में अपने पुराने रंग में लौट नहीं पा रही है। अभी तक इस टीम ने औसत ही खेल दिखाया है। सात मैचों में इस टीम के हिस्से तीन जीत आई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम को अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बीती रात इस टीम को गुजरात टाइटंस ने हराया तो उससे पहले पंजाब किंग्स ने। ये दोनों हार देखें तो मुंबई की एक कमजोरी सामने निकल कर आती है।

IPL 2023: आज RCB लगाएगी जीत की हैट्रिक या KKR करेगी पलटवार, मुकाबला होगा जोरदार

दरअसल, टी20 में डैथ ओवर काफी अहम होते हैं। यानी 16-20 ओवर। इन ओवरों में खेल बनता और बिगड़ता है। हर टीम की कोशिश रहती है कि वो इस दौरान गेंदबाजी करते हुए कम से कम रन खर्च करे। और, बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाए। गेंदबाजी के दौरान मुंबई यहां IPL 2023 के पिछले दो मैचों में कमजोर दिखी है।

IPL 2023: मुंबई की लगातार दूसरी हार, Gujrat Titans ने 55 रन से हराया

मुंबई के गेंदबाजों ने दोनों मुकाबलों में जमकर लुटाए रन

अब आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो ये हैरान करने वाले हैं। पंजाब के खिलाफ भी मुंबई के अंत के चार ओवर काफी महंगे साबित हुए थे और गुजरात के खिलाफ भी कहानी यही रही। IPL 2023 में मुंबई और पंजाब का मैच 22 अप्रैल को खेला गया था। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की थी और आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। इसमें से आखिरी के चार ओवरों में मुंबई ने 65 रन खाए थे। गुजरात के खिलाफ भी कहानी नहीं बदली बल्कि रन ज्यादा हो गए। गुजरात के खिलाफ मुंबई ने अंतिम चार ओवरों में 70 रन लुटाए। 16 ओवरों तक गुजरात का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 137 रन था। लेकिन 20 ओवरों में ये स्कोर 207 हो गया।

World Test Championship 2023: BCCI ने घोषित की 15 सदस्यी टीम, रहाणे की हुई वापसी

टीम को खल रही अच्छे तेज गेंदबाज की कमी

मुंबई की टीम के पास इस बार डैथ ओवरों के अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी दिखाई दे रही। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को जोफ्रा आर्चर से उम्मीदें थी लेकिन वह लगातार खेल नहीं रहे हैं। इसका कारण उनकी फिटनेस हैं। बाकी के जो गेंदबाज हैं उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है नहीं है। अर्जुन तेंदुलकर ने इसी सीजन IPL 2023 में डेब्यू किया है। जेसन बहरनडॉर्फ और राइली मेरेडिथ भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। मुंबई ने कैमरन ग्रीन के लिए 17.25 की मोटी रकम खत्म की थी लेकिन ये खिलाड़ी भी गेंदबाजी में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here