IPL 2023: चार मैचों में कुल 6 रन, DC को एक करोड़ में पड़ा इस खिलाड़ी का एक रन

0
291
IPL 2023 poor performance of Mitchell Marsh costing delhi capitals 1 crore for 1 run

नई दिल्ली। IPL 2023 में 19 दिनों तक हारी हुई टीम के रूप में पहचान बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 20वें दिन अपनी पहली जीत मिल गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 1 अप्रैल को इस सीजन में अपना पहला मैच खेला था लेकिन तब उसे लखनऊ सुपर जायंट्स से हार मिली थी। इसके बाद दिल्ली अगले 4 मैच भी हारी। हालांकि अब जाकर उसका खाता खुला है। इसके बावजूद दिल्ली की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। हालत ये है कि उसके एक बल्लेबाज के रनों की कीमत फिलहाल 1 करोड़ रुपये है।

CSK vs SRH: आज हैदराबाद से जीता चेन्नई, तो लीग में पहुंचेगा टॉप पर!

एक करोड़ का हिसाब बताने से पहले आपको दिल्ली की पहली जीत के बारे में थोड़ा बताते हैं। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने बीती रात IPL 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार 5 हार के बाद दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में छोटे स्कोर वाले थ्रिलर में आखिरी ओवर में 128 रन का लक्ष्य हासिल किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया।

IPL 2023: चेन्नई से हैदराबाद की भिड़ंत आज, ये है पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

इस खिलाड़ी का लगातार 4 मैचों में फ्लॉप शो

इस जीत में भी दिल्ली के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो नहीं छुप सका। एक बार फिर सिर्फ कप्तान वॉर्नर ही टीम के रनों का जरिया रहे, जिन्होंने दमदार अर्धशतक जमाया। दिल्ली की खराब बैटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा पृथ्वी शॉ की हो रही है लेकिन शॉ से भी ज्यादा खराब स्थिति तो स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की है। तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे मार्श कोलकाता के खिलाफ भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बना सके। इस तरह वह लगातार चौथी बार फेल हुए हैं। मार्श ने IPL 2023 में सिर्फ 4 ही मैच खेले हैं और इन 4 मैचों में उनके बल्ले से कुल जमा 6 रन निकले हैं।

IPL 2023: कोलकाता को 4 विकेट से हराकर Delhi Capitals ने चखा जीत का स्वाद

मार्श के रन की कीमत एक करोड़

2021 में ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले मार्श को दिल्ली ने आईपीएल 2022 से पहले हुई मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ में खरीदा था। पिछला सीजन उनके लिए ठीक-ठाक ही रहा लेकिन इस बार IPL 2023 में तो उनकी हालत बिल्कुल खस्ता है। अपनी 4 पारियों में से दो बार तो वह शून्य पर आउट हुए हैं। यानी अभी तक तो दिल्ली को उनके एक रन की कीमत 1 करोड़ रुपये ही पड़ी है।

IPL 2023: सिराज के आगे बेबस हुए पंजाब के बल्लेबाज, Royal Challengers Bangalore ने 24 रन से हराया

प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं रहा प्रदर्शन

मार्श ने हालांकि गेंदबाजी में थोड़ा योगदान जरूर दिया है। IPL 2023 में उन्होंने अभी तक 43 गेंदें डाली हैं, जिसमें उनके खाते में 3 विकेट आए हैं। इसके बावजूद उनका ओवरऑल योगदान प्रतिष्ठा और कीमत के मुकाबले नाममात्र ही है। वैसे तो सीजन में अभी भी दिल्ली के कम से कम 8 मैच बाकी हैं और इन 8 मैचों में वह स्थिति बदल सकते हैं लेकिन फिलहाल मार्श भी अन्य कई खिलाडिय़ों की तरह दिल्ली की जीत के बजाय हार का कारण बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here