IPL 2023: MI और SRH में जीत की जिद का मुकाबला, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

0
414
IPL 2023 Live: Mumbai gave Hyderabad a target of 193 runs, Cameron Green hit a half-century latest sports news in hindi

मुंबई। IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के अब तक के सफर पर नजर डाले तो लीग की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसे अपने पहले मैच में बेंगलुरु और दूसरे में चेन्नई से हार मिली थी। उसके बाद उसने वापसी करते हुए दिल्ली और कोलकाता को हराया। यह मुंबई का पांचवां मैच है। हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ हो सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

IPL 2023: RCB की हार पर फूटा फैंस का गुस्सा, इस युवा खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

हैदराबाद ने भी ने अपने पिछले दोनों मैच जीते

हैदराबाद ने IPL 2023 में अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उनकी निगाह अब जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार दो हार से की थी। मुंबई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी ऐडन मार्करम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन हो सकते हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

IPL 2023: RCB की हार के बाद विराट कोहली को एक और झटका, BCCI ने दी सजा

हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबर

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2023 में आज होने वाला ये मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। हमेशा से ही इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा है। अब तक आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच भिड़ंत देखी जाए तो किस टीम का पलड़ा भारी है ये कहना बेहद मुश्किल हैं। दोनों टीमों की भिड़ंत अब तक 19 मैचों में हुई है। इनमें से 10 मैचों में मुंबई और 9 में हैदराबाद को जीत हासिल की है।

IPL 2023: आज जीत की हैट्रिक के लिए आमने-सामने होंगी MI और SRH

हैदराबाद की पिच पर स्पिनर्स को मिलेगी मदद

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी है। इस मैदान पर स्पिनर्स एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, बीच में कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज को पिच पर रन बनाना आसान हो जाता है। IPL 2023 के इस मैच के दिन हैदराबाद का मौसम काफी गर्म रहेगा। हैदराबाद में मंगलवार का टेम्परेचर 40 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

IPL 2023: काम ना आई मैक्सवेल और डू प्लेसिस की पारी, Chennai Super Kings ने बैंगलौर को 8 रन से हराया

IPL 2023 के आज के मैच में दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जेसन बेहरनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, और राइली मेरिडिथ।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here