IPL 2023: अंकतालिका में राजस्थान टॉप पर बरकरार, जीत के बाद मुंबई को मामूली फायदा

0
320
IPL 2023 points table scenario after Sunday double header, rajasthan royals on top, mi gets benefit of one rank

मुंबई। IPL 2023: लगातार तीन हार और एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार जीत दर्ज कर ही ली। वो भी उसके घर में। अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान ने इस सीजन की चौथी जीत अपनी झोली में भर ली। इस जीत ने राजस्थान को पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर अच्छी बढ़त दे दी। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी एक और जीत के साथ छलांग मारी है।

IPL 2023: लाइव मैच में भिड़ना भारी पड़ा, नितीश राणा और ऋतिक शौकीन पर बड़ा जुर्माना

अंकतालिका में मुंबई की छोटी छलांग

पॉइंट्स टेबल में इन नतीजों से टीमों की रैंकिंग में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं हुआ। मुंबई ने चार पॉइंट्स के साथ अपनी स्थिति को बेहतर किया। उसके भी सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर ही पॉइंट्स हैं लेकिन नेट रन रेट में थोड़ा सुधार ने उसे आठवें स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं केकेआर ने IPL 2023 की अंक तालिका में शीर्ष तीन में जाने का मौका गंवा दिया। नीतीश राणा की टीम के भी 4 पॉइंट्स ही हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पांचवें स्थान पर है।

IPL 2023 में आज महामुकाबला, आमने-सामने होंगे CSK और RCB

अंकों के मामले में सबसे आगे राजस्थान

वहीं गुजरात टाइटंस को हराकर संजू सैमसन की राजस्थान ने पहले नंबर पर अपनी स्थिति को और मजबूती दी है। राजस्थान पहले ही 6 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर थी। इस जीत के बाद उसके 8 पॉइंट्स हो गए हैं। उसके अलावा IPL 2023 में फिलहाल किसी टीम के इतने पॉइंट्स नहीं हैं। गुजरात अभी भी तीसरे स्थान पर है।

IPL 2023: सैमसन और हेटमायर के दम पर जीते Rajasthan Royals, गुजरात को 3 विकेट से हराया

आज के मैच के बाद फिर बदलेगी प्वाइंट्स टेबल

आज से IPL 2023 में नये हफ्ते की शुरुआत होगी और अगले वीकेंड से पहले सिर्फ एक-एक मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर से होगी। बैंगलोर के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी में होने वाला ये मैच पहले ही विराट कोहली और एमएस धोनी की मौजदूगी के कारण हॉट प्रॉपर्टी है। वहीं इस मैच में जीत से पॉइंट्स टेबल पर प्रभाव पडऩा तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here