IPL 2023: संजू सैमसन ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और विराट के क्लब में शामिल

0
376
IPL 2023 sanju samson become highest scorer for RR and completed thousand runs as captain

मुंबई। IPL 2023: संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स को भले ही पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को हार झेलनी पड़ी हो। लेकिन कप्तान सैमसन ने इस मैच में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लीं। एक तरफ जहां वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी तो बने ही। साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वह उस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। मौजूदा आईपीएल 2023 के पहले दो मैचों में संजू ने 55 और 42 रनों की पारियां खेली हैं।

IPL 2023: पहली जीत के लिए KKR के सामने RCB की विराट चुनौती

राजस्थान के बतौर कप्तान पूरे किए हजार रन

आईपीएल 2023 में शानदार आगाज के बाद दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने राजस्थान के टॉप स्कोरर बनने के साथ-साथ बतौर कप्तान 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। सैमसन IPL 2023 में जब अपने 33वें मैच में कप्तानी करने उतरे तो अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया। एक खास बात और रही कि उन्होंने छक्के के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर छक्के के साथ खाता खोला और 42 रनों की पारी खेली। वह ऐसा करने वाले ओवरऑल 16वें खिलाड़ी बन गए हैं।

World Cup 2023 से बाहर हो सकते है केन विलियमसन, करानी होगी सर्जरी

आरआर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

इसके अलावा संजू सैमसन ने IPL 2023 के इस मैच में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। उनके नाम अब 3138 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे ने इस टीम के लिए 3098 रन बनाए थे। जोस बटलर भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने राजस्थान के लिए 2377 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि सैमसन को 2021 में अजिंक्य रहाणे के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने अभी तक कुल 33 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए 16 जीते हैं तो 17 में हार मिली है।

Orleans Masters Badminton: साइना का खराब दौर जारी, क्वालिफायर से हारीं

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

विराट कोहली: 4881 रन (140 मैच)

एमएस धोनी: 4582 (212 मैच)

रोहित शर्मा: 3675 (144 मैच)

गौतम गंभीर: 3518 (129 मैच)

केएल राहुल: 1940 (44 मैच)

सचिन तेंदुलकर: 1723 (51 मैच)

श्रेयस अय्यर: 1643 (55 मैच)

वीरेंद्र सहवाग: 1524 (53 मैच)

राहुल द्रविड़: 1304 (48 मैच)

सौरव गांगुली: 1110 (42 मैच)

संजू सैमसन: 1039 (33 मैच)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here