IPL से पहले सामने आए जसप्रीत बुमराह, सर्जरी के बाद वापसी की अटकलें

0
181
IPL 2023 jasprit bumrah appeared berore fans after surgery, comeback in field still not clear

मुंबई। IPL: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब 6 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल खेलते देखा गया था। उसके बाद श्रीलंका सीरीज में उनकी वापसी होनी थी और वह स्क्वॉड का हिस्सा भी थे लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं हो सके। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद वह पहली बार स्टेडियम में अब नजर आए हैं। उनकी झलक पाते ही फैंस काफी खुश हो गए। बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं और उम्मीद है कि वह एशिया कप और वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ New Zealand ने घोषित की T-20 टीम

WPL के फाइनल मुकाबले में एकमआई को सपोर्ट करते भी पहुंचे

हालांकि, जसप्रीत बुमराह के स्टेडियम में देखे जाने की खबर पाते ही अटकलें यह भी सामने आईं कि क्या बुमराह रिकवरी कर चुके हैं। तो आपको बता दें कि भारतीय पेसर को रविवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को सपोर्ट करते देखा गया था। वह IPL से पहले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के अन्य साथियों के साथ नजर आए थे। इस दौरान उनको टीम के नए साथी जोफ्रा आर्चर के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत, टी20 के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

बुमराह ने जोफ्रा आर्चर के साथ बिताया काफी वक्त

मुंबई इंडियंस द्वारा रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बुमराह को ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। बुमराह की गैरमौजूदगी में आर्चर, जो चोट के कारण IPL के पिछले सीजन में चूक गए थे, मुंबई इंडियंस के आक्रमण की अगुआई करेंगे। फ्रेंचाइजी ने आर्चर को पिछले साल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी।

BCCI सालाना करार का ऐलान, रवींद्र जडेजा ए प्लस में, केएल राहुल का डिमोशन

बुमराह की वापसी को रखा जा रहा सीक्रेट

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस डिटेल्स को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, उनकी फिटनेस की जानकारी सिर्फ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) के चीफ वीवीएस लक्ष्मण को दी जा रही है। जब जरूरत होगी टीम को इसके बारे में बताने की या जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे तो टीम मैनेजमेंट को बता दिया जाएगा। फिलहाल बुमराह की पीठ की सर्जरी न्यूजीलैंड में हो चुकी है। वह 6 महीने से ज्यादा समय से क्रिकेट से दूर हैं। दो महीने IPL चलेगा तब भी वह नजर नहीं आएंगे और डब्ल्यूटीपी फाइनल भी वह 7 से 11 जून तक नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशिया कप के दौरान उनकी वापसी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here