Prithvi Shaw फिर विवादों में, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ बवाल

0
228
Prithvi Shaw social media post creates controversy again after sapna gill incident

मुंबई। Prithvi Shaw: भारतीय स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ का विवादों से गहरा नाता रहता आया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ नाइट क्लब के बाहर हुए बवाल के बाद सुर्खियों में छाने वाले शॉ अब एक नई बात को लेकर चर्चा में हैं। शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके चलते लोग हैरान हैं। शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ‘कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं।’

Prithvi Shaw शॉ से हाथापाई करने वाली लड़की गिरफ्तार, बेसबॉल बैट से हमले का आरोप

किसके लिए किया ऐसा पोस्ट?

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट किसके लिए किया गया था। शॉ हाल ही में कुछ बड़े विवादों में घिर गए थे, जब वह मुंबई के एक नाइट क्लब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ विवाद में पड़ गए थे। Prithvi Shaw पर कथित तौर पर हमला किया गया था और एक कार जिसमें वह दोस्तों के साथ जा रहे थे। दोबारा सेल्फी लेने पर बेसबॉल के बल्ले से कुछ फैंस द्वारा उन पर हमला किया गया था।

IND vs AUS: आज नई रणनीति बनाएंगे कप्तान रोहित शर्मा, ख्वाजा बड़ा खतरा

शॉ के खिलाफ भी मामला दर्ज

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सपना ने तो भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw पर बेसबॉल से हमला भी करने की कोशिश की। उनकी कार पर शीशा भी तोड़ दिया। सपना को इसके बाद पुलिस कस्टडी ने भेज दिया गया था। इसके बाद जमानत मिलते ही सपना ने भी शॉ के खिलाफ आईपीसी की 10 से ज्यादा धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।

WPL: मुंबई का जलवा बरकरार, तीसरी जीत के बाद शीर्ष पर कायम

2021 से टीम इंडिया से है बाहर

तेजतर्रार ओपनिंग बल्लेबाज Prithvi Shaw ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। शॉ को जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टी20 टीम में चुना गया था। लेकिन, किसी भी मैच में अंतिम प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक्शन में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here