Malaysia Open 2023: चिराग-सात्विक की जोड़ी अगले दौर में, प्रणय ने लक्ष्य सेन को हराया

0
364
Malaysia Open 2023 Chirag-Satwik duo in next round, Prannoy defeats Lakshya Sen

कुआलालम्पुर। Malaysia Open 2023 में बुधवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। प्रतियोगिता में जहां दिन की शुरूआत मालविका बंसोड़ की हार के साथ हुई तो इसके बाद सात्विक-चिराग की जोड़ी खुशखबरी लेकर आई। इसके बाद कड़े मुकाबले में लक्ष्य सेन को हमवतन एचएस प्रणय से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष युगल मुकाबले की बात करें तो सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कोरिया की चोई सोल ग्यू और किम वोन हो की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-16, 21-13 से करारी मात दी। पूरे मैच के दौरान सात्विक और चिराग की जोड़ी कोरियन जोड़ी पर हावी रही और महज 44 मिनटों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी प्रकार पुरुष एकल के मुकाबले में लक्ष्य सेन हमवन एचएस प्रण्य से हारकर Malaysia Open 2023 से बाहर हो गए। प्रणय ने लक्ष्य सेन को 22-24, 21-12, 21-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बंसोड़ की हार के साथ हुई थी दिन की शुरूआत

आज सुबह के पहले महिला एकल मुकाबले में भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ को हार का सामना करना पड़ा। Malaysia Open 2023 में बंसोड को कोरिया की एस आन ने सीधे सेटों में 21-9, 21-13 से हराया। पूरे मुकाबले के दौरान बंसोड़ अपने विरोधी खिलाड़ी के सामने नहीं टिक सकी और भारत को एक और हार का मुंह देखना पड़ा। बंसोड़ के अलावा आज स्टार शटलर पीवी सिंधू का मुकाबला पूर्व चैम्पियन मारीन से होना है।

Malaysia Open 2023 में भारत की हार से शुरूआत, किदाम्बी श्रीकांत बाहर

भारतीय शटलर्स नहीं दिखा पा रहे दम

इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को भी हार का सामना करना पड़ा। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना Malaysia Open 2023 में चीन की हान यू से 12-21 21-17 12-21 से हार गई। साइना पिछले कुछ वर्षों में कई बार चोट से जूझ चुकी हैं। साथ ही वह खराब फॉर्म से भी गुजर रही हैं। 2022 में भी साइना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके श्रीकांत को जापान के केंता निशिमोटो ने लगातार दो गेमों में 21-19, 21-14 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here