National Badminton Trials से हटी साइना, एशियाई टीम चैंपियनशिप से हुई बाहर

0
223
Saina pulls out of National Badminton Trials, out of Asian Team Championship

नई दिल्ली। National Badminton Trials: राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल उन 14 से 19 फरवरी को दुबई में होने वाली एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेंगी। पूर्व नंबर एक साइना को आकर्षि कश्यप और मालविका बंसोड के साथ ट्रायल्स के लिए शामिल किया गया था।

सीनियर चयन समिति को एशियाई प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला एकल खिलाड़ी चुनने के लिए इन तीनों के नाम शामिल किए थे। साइना और मालविका दोनों ने National Badminton Trials में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की।

Athletics: साल 2023 में दिखेगा भारतीय एथलीट्स का जलवा, ये बड़े इवेंट्स होंगे

आकर्षि और अस्मिता के बीच होगा मुकाबला

अब एकल में चयन के लिए अब आकर्षि और अस्मिता के बीच मुकाबला होगा। इस बीच भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के एक सूत्र ने कहा- साइना और मालविका ने बीएआई को National Badminton Trials के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी। इसलिए अस्मिता चालिहा को ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया गया है। कुछ अन्य खिलाडिय़ों ने भी हटने का फैसला किया है।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी टूटी

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी ट्रायल्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि कुछ महीने पहले यह जोड़ी टूट चुकी है। महिलाओं के युगल में दो स्थान दांव पर लगे होंगे जिसमें तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद दौड़ में सबसे आगे हैं। National Badminton Trials में अन्य दो जोडिय़ां अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम तथा हरिथा मानाजियी और आश्ना रॉय की हैं।

अधिकांश खिलाड़ी अनपुलब्ध, एक दिन में सिमटेंगे ट्रायल्स

समिति ने 25 दिसंबर को वर्चुअल बैठक की थी, जिसमें उसने ट्रायल्स से 14 सदस्यीय टीम के अन्य सदस्यों का चयन करने का फैसला किया था। अब यह National Badminton Trials खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण एक दिन में ही हो जाएगा। पता चला है कि एम आर अर्जुन भी चोटिल हो गए हैं और वह भी ट्रायल्स का हिस्सा नहीं हो पाएंगे जिससे पुरुष युगल स्थान के लिए कृष्णा प्रसाद गार्गा और विष्णुवर्धन गौड़ पी तथा ईशान भटनागर और साई प्रतीक की जोड़ी के लिए यह नॉकआउट मुकाबला होगा। विजेता जोड़ी टीम में सात्विक और चिराग के साथ जुड़ जाएगी। मिश्रित युगल में एक स्थान के लिए ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो तथा रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की नई जोड़ी के विकल्प होंगे।

लक्ष्य और प्रणय को भी मिला रैंकिंग का फायदा

साइना के लिए 2022 काफी मुश्किल रहा जिसमें वह कई तरह की चोटों से जूझती रहीं और फॉर्म में नहीं होने से वह विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर खिसक गई। अपने कार्यभार प्रबंधन के लिए वह पिछले साल अप्रैल में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के National Badminton Trials में भी उपलब्ध नहीं हो पाई थीं। चयन समिति ने एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, सिंधू और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को उनकी बेहतरीन विश्व रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश देने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here