IPL Auction: इस बार टूटेगा सबसे महंगे खिलाड़ी का कीर्तिमान, इस खिलाड़ी पर सबसे बड़ा दांव

0
282
IPL Auction the most expensive player of IPL 2023, BCCI, Full Schedule, day & Time

कोच्चि। IPL Auction: आईपीएल 2023 का ऑक्शन काफी करीब है। अब दिन नहीं, बल्कि कुछ घंटे की बचे हैं, जब आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की बोली शुरू हो जाएगी। 23 दिसंबर को दोपहर बाद ढाई बजे से कोच्चि में ऑक्शन शुरू होगा। इसलिए तैयारी करीब करीब अंतिम चरण में है। सभी दस टीमों का मुख्य स्टॉफ कोच्चि पहुंच चुका है और उनकी लिस्ट भी तैयार हो गई है कि किन खिलाड़ियों पर निशाना लगाना है और किन खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर अपने पाले में कर लेना है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन पर निगाहें

सबसे महंगे खिलाड़ी लिए पहला नाम तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का है। उन्होंने अपना बेस प्राइज इस बार दो करोड़ रुपये रखा है। वहीं अगर बात दूसरे खिलाड़ी की करें तो इसमें सैम करन का भी दावा काफी मजबूत है, वे भी गेंद और बल्ले दोनों से मैच विनर प्लेयर हैं। भारत के मयंक अग्रवाल भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपये है, लेकिन IPL Auction में वे इससे कहीं ज्यादा कीमत पर बिकेंगे, ये भी करीब करीब पक्का है। साथ ही दो करोड़ बेस प्राइज वाले केन विलियमसन भी महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। बाकी देखना होगा कि दस टीमों ने किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली लगाने की तैयारी की है।

अब तक क्रिस मॉरिस आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के ऑक्शन पर नजर डालें तो पता चलता है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 के IPL Auction में उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले क्रिस मॉरिस दस करोड़ रुपये में आरसीबी के लिए खेल रहे थे, लेकिन जब उन्हें रिलीज कर दिया गया और वे ऑक्शन के मैदान में आए। राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 16 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लगा दी थी। खास बात ये है कि क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज 75 लाख रुपये ही था। जब वे 16.25 करोड़ रुपये में बिके उस साल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैचों में 15 विकेट लिए थे।

IPL 2023 में नीलामी कल, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बरस सकता है पैसा

युवराज सिंह पर भी लगा था करोड़ों का दांव

इसके बाद अगर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी की बात की जाए तो वे रहे हैं भारत के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह। युवराज सिंह भी साल 2015 के IPL Auction में 16 करोड़ रुपये में बिके थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में किया था। 16 करोड़ रुपये में बिके युवराज सिंह ने उस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैचों में केवल 248 रन ही बनाए थे और अपनी कीमत के हिसाब से प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद युवराज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था।

पैट कमिंस ने भी टीमों को लुभाया, केकेआर ने खर्चे करोड़ों

इसके बाद अगर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी की बात की जाए तो पता चलता है कि इस पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं। साल 2020 के IPL Auction में केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन पर 15.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था। उस साल पैट कमिंस ने अपनी टीम के लिए 12 विकेट लिए थे। हालांकि उन्होंने बल्ले से भी काफी योगदान अपनी टीम के लिए दिया था। इसके बाद पैट कमिंस को केकेआर ने रिलीज कर दिया, लेकिन अगले साल के ऑक्शन में फिर से इसी टीम ने उन्हें खरीदा, लेकिन इस बार कीमत 7.25 करोड़ रुपये ही रह गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here