Asian Cup 2022: पदक से चूकीं मनिका बत्रा, सेमीफाइनल में मिली हार

0
223
Asian Cup 2022 TT Manika Batra missed the medal, lost in the semi-finals

बैंकॉक। Asian Cup 2022: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा इतिहास रचने के बाद खिताब जीतने से चूक गई। थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आज मनिका बत्रा का एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वप्निल सफर खत्म हो गया। मनिका टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में टूर्नोमेंट में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मीमा इतो से हार गईं।

मनिका बत्रा को दुनिया की पांचवें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी मीमा इतो से 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मनिका Asian Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

Asian Cup 2022: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला

हालांकि 39 सालों बाद भारत के लिए किया कमाल

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया था। मनिका ने Asian Cup 2022 में 39 साल के इतिहास में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम सुनिश्चित किया। इससे पहले 2015 में अचंता शरत कमल और 2019 में जी साथियान छठे स्थान पर रहे थे। इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।

Asian Cup 2022 में शानदार खेल दिखाया, किया था उलटफेर

इससे पहले Asian Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में बत्रा ने शानदार खेल दिखाया था। चीनी ताइपे की चेन सू-यू के खिलाफ मैच में मनिका बत्रा ने 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन अगले दो गेम हार गईं। इसके बाद डिसाइडर (निर्णायक मुकाबले) में 11-9 से जीत हासिल की। जीत के बाद मनिका ने कहा था, वह (सू-यू) एक महान खिलाड़ी है। मैं हाल ही में विश्व टीम चैंपियनशिप में उनसे हार गई थी, लेकिन इस बार मैंने अपनी रणनीति बदली। मुझे इसका फायदा मिला। आज की जीत ने मुझे आत्मविश्वास दिया है।

Asian Airgun Championship 2022: भारत ने 25 गोल्ड के साथ खत्म किया अपना अभियान

बड़ी मुश्किलों के बाद लय में लौटी मनिका बत्रा

मनिका बत्रा इस साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वह फॉर्म में नहीं दिखी थीं। चीन के चेंग्दू में अक्टूबर में हुई विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में भी मनिका का प्रदर्शन बेहद खराब था। मकाओ में डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट में भी मनिका लय नहीं हासिल कर पाईं थीं। मनिका बत्रा ने 2018 में गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थी। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय खेलों के सेमीफाइल में सुतीर्था मुखर्जी के हाथों मनिका की हार उनकी खराब फॉर्म का एक और संकेत था। हालांकि, Asian Cup 2022 में पिछले दो दिन में मनिका बत्रा ने अपना पुराना जलवा दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here