Asian Cup 2022 टेबल टेनिस में टीम की कमान शरथ-मनिका बत्रा को, ये है शेड्यूल

0
260
Asian Cup 2022 Table Tennis India Full Schedule Live Streaming Sharath Kamal Manika Batra

बैंकॉक। Asian Cup 2022 टेबल टेनिस चैम्पियनशिप आज से शुरू हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरत कमल, साथियान गणानाशेखरन और मनिका बत्रा भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (ITTF) और एशियन टेबल टेनिस यूनियन (ATTU) की ओर से आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता बैंकाक के हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में होगी। इसमें पुरुष और महिला एकल स्पर्धाएं शामिल होंगी।

Asian Cup 2022 की शुरुआत खिलाड़ी राउंड ऑफ 16 से करेंगे। पुरुष और महिला दोनों मैच भारत में लाइव स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होंगे। प्रत्येक श्रेणी में एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। सभी श्रेणियों में सात-सात मैच होंगे। जो खिलाड़ी पहले ही दो अंकों के अंतर के साथ 11 अंक हासिल करेगा, वह एक गेम जीतेगा।

Table Tennis: भारतीय खिलाड़ी साथियान का फ्रेंच क्लब के साथ करार

साथियान गणानाशेखरन और शरत कमल से भारत को बड़ी उम्मीदें

Asian Cup 2022 में विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज साथियान गणानाशेखरन एशियाई कप के 33वें संस्करण में भारत के शीर्ष क्रम के पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी होंगे। मौजूदा नेशनल चैंपियन और खेल रत्न विजेता शरत कमल 44वें रैंक पर काबिज हैं। टोक्यो 2020 चैंपियन मा लॉन्ग और रजत पदक विजेता चीन के फैन झेंडोंग इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। लेकिन इस प्रतियोगिता में पुरुषों में चीन के टोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता चुक्विन वांग, जापान के विश्व नंबर 4 तोमोकाजू हरिमोटो और चीनी ताइपे के लिन युन-जू शिरकत कर रहे हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में मिश्रित युगल टीम कांस्य पदक जीता था।

World Table Tennis Championships: क्वार्टरफाइनल में हारे मनिका-अर्चना कामथ

प्रतियोगिता में मनिका बत्रा इकलौती भारतीय महिला चुनौती

Asian Cup 2022 में जगह बनाने वाली भारत की एकमात्र महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर पर काबिज हैं। वह विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता चीन की वांग यिदी, टोक्यो 2020 मिश्रित टीम चैंपियन जापान की मीमा इतो और वर्ल्ड नंबर 6 जापान की हिना हयाता से मुकाबला करेंगी। यह टूर्नामेंट पिछली बार साल 2019 में आयोजित किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 2020 और 2021 में आयोजित नहीं किया गया था। चेतन बाबूर, 1997 में रजत और 2000 में कांस्य के साथ, एशियाई कप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

World Table Tennis Championship: मनिका-साथियान की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश 

Asian Cup 2022 टेबल टेनिस चैम्यिनशिप का शेड्यूल, भारतीय समयानुसार

गुरुवार, 17 नवंबर:

– महिला एकल राउंड ऑफ 16 सुबह 10 बजे से।

– पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 दोपहर 12.25 बजे से।

शुक्रवार, 18 नवंबर:

– महिला एकल क्वार्टर फाइनल सुबह 10.30 बजे से।

– पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल दोपहर 12.10 बजे से।

शनिवार, 19 नवंबर:

– महिला एकल सेमीफाइनल सुबह 11 बजे से।

– पुरुष एकल सेमीफाइनल दोपहर 12.40 बजे से।

– महिला एकल तीसरे-चौथे स्थान के लिए दोपहर 2.20 बजे से।

– एवं पुरुष एकल तीसरे-चौथे स्थान के लिए दोपहर 310 बजे से।

– महिला एकल फाइनल मुकाबला शाम 4 बजे से।

– पुरुष एकल फाइनल शाम 5 बजे से खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here