French Open 2022 आज से, लक्ष्य सेन का मुकाबला हमवतन किदांबी श्रीकांत से

0
170
French Open 2022 from today, Lakshya Sen will face Kidambi Srikanth latest sports update

पेरिस। French Open 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज राष्ट्रमंडल खेल 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन फ्रेंच ओपन के पहले दौर में अपने हमवतन किदांबी श्रीकांत का सामना करेंगे। विश्व रैंकिंग में क्रमश: आठवें और 11वें स्थान पर विराजमान लक्ष्य और किदांबी अपने करियर में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले विश्व चैंपियनशिप 2021 में मुकाबला किया था जहां किदांबी ने बाजी मारी थी। यह मैच जीतने वाला खिलाड़ी प्रतियोगिता के अगले दौर में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से भिड़ सकता है। लक्ष्य ने हाल ही में समाप्त हुए डेनमार्क ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल तक जगह बनाई थी जहां उन्हें जापान के कोडाई नाराओका से हारना पड़ा था।

AUS vs SL: श्रीलंका से मुकाबला, आज हारी ऑस्ट्रेलिया तो होगा ये संकट

प्रणय का मुकाबला मलेशिया के डेरेल ल्यू से, नेहवाल का सामना यवोन ली से

भारत के लिये अच्छा प्रदर्शन करने वाले एचएस प्रणय French Open 2022 के पहले दौर में मलेशिया के डेरेन ल्यू का सामना करेंगे। यह मुकाबला प्रणय के लिए तुलनात्मक रूप से आसान है क्योंकि प्रणय ने ल्यू के खिलाफ 11 में से सात मैचों में जीत दर्ज की है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल अपने महिला एकल के शुरुआती दौर में जर्मनी की यवोन ली से भिड़ेंगी। साइना ने इससे पहले 2020 में जर्मन खिलाड़ी को मात दी थी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी एकमात्र वरीय (सातवें) भारतीय जोड़ी है। वे अपने पहले मैच में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा पोपोव का सामना करेंगे।

West Indies को एक और झटका, पहले वर्ल्ड कप से बाहर, अब कोच सिमंस ने छोड़ा पद

2017 में French Open खिताब जीत चुके है किदांबी

अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत French Open प्रतियोगिता के चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने साल 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं दुनिया के आठवें नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल शीर्ष -10 बैडमिंटन रैंकिंग में अपनी जगह बनाए रखने के बाद और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक विजेता के तौर पर सेन पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में French Open 2022 में अपनी शुरुआत करेंगे।

SA vs ZIM ड्रा, बारिश बनी बैरन, एक-एक अंक से करना पड़ा संतोष

French Open 2022 में भारतीय बैडमिंटन टीम

पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, लक्ष्य सेन, समीर वर्मा

महिला एकल: साइना नेहवाल

पुरुष युगल: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज, एमआर अर्जुन/धु्रव कपिला

महिला युगल: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद

मिश्रित युगल: ईशान भटनागर/तनीषा क्रेस्टो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here