ICC T20 Rankings में मोहम्मद रिजवान टॉप पर, सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर खिसके

0
372
Mohammad Rizwan tops ICC rankings, Suryakumar Yadav reaches 4th place

दुबई। ICC T20 Rankings: एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले आईसीसी ने नई ICC T20 Rankings जारी की है। अब आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टॉप पोजिशन पर आ गए हैं। जबकि अभी तक टॉप पर चल रहे पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बाबर का प्रदर्शन एशिया कप में बेहद निराशाजनक रहा है। वहीं भारत के सूर्यकुमार यादव सूची में चौथे स्थान पर हैं।

एशिया कप में पाकिस्तान फाइनल में पहुंच चुका है और इस सफर में सबसे बड़ा योगदान मोहम्मद रिजवान का रहा है। उन्होंने खेले गए 3 मुकाबलों में 192 रन बनाए, जिसके बाद उनके रेटिंग प्वाइंट 815 हो गए हैं। वहीं बाबर आजम 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Asia Cup 2022: भारत-अफगानिस्तान मुकाबला आज, टीम इंडिया को इन कारणों से रहना होगा सतर्क

सूर्यकुमार यादव को नुकसान

नई ICC T20 Rankings में स्टार भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण वह चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को रैंकिंग में फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों की शानदार पारी खेलने वाले हिटमैन अब 14वें स्थान पर आ गए हैं।

Asia Cup 2022: अफगानिस्तान को पाकिस्तान ने 1 विकेट से हराया, भारत भी टूर्नामेंट से बाहर

बाबर आजम ने ICC T20 Rankings में 1000 से ज्यादा दिन तक अपना दबदबा कायम रखा। वह रिकॉर्ड 1155 दिनों के लिए टी-20 रैंकिंग के टॉप पर थे। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो नंबर वन बल्लेबाज 1013 दिन तक रहे थे। बाबर विराट के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1000 से ज्यादा दिनों तक पहले पायदान पर रहे।

Team India में करो बदलाव, पंत-राहुल को टी20 से आराम देने का समय

ये है नई ICC T20 Rankings

रैंकिंग    खिलाड़ी             देश                 अंक
1        मोहम्मद रिजवान    पाकिस्तान          815
2        बाबर आजम         पाकिस्तान          794
3        एडन मार्करम        दक्षिण अफ्रीका    792
4        सूर्यकुमार यादव      भारत              775
5        डेविड मलान         इंग्लैंड              731
6        ऐरोन फिंच           ऑस्ट्रेलिया         716
7        डेवन कॉनवे          न्यूजीलैंड          683
8        पथुन निशांका        श्रीलंका            675
9        मोहम्मद वसीम       यूएई               671
10      रीजा हेंड्रिक्स        दक्षिण अफ्रीका     628

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here