Asia Cup 2022 आज से, ओपनिंग मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा अफगानिस्तान

0
663
Asia Cup 2022 UAE Match Preview Sri Lanka Vs Afghanistan Live Streaming latest updates SL vs AFG

दुबई। Asia Cup 2022 क्रिकेट की आज 27 अगस्त से शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। जबकि कल इस टूर्नामेंट का सबसे हाईप्रोफाइल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। अगले 15 दिनों तक एशियाई देश क्रिकेट फीवर में जकड़े रहेंगे। इस दौरान 13 मैचों में सभी 6 क्रिकेटिंग नेशन खिताब जीतने की जद्दोजहद में लगे होंगे।

Asia Cup 2022: भारत से भिड़ंत से पहले संकट में पाकिस्तान, एक और खिलाड़ी चोटिल

सभी 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले दोनों ग्रुप में सभी टीमें दो-दो मैच खेलेंगी और सबसे नीचे रहने वाली टीम बाहर हो जाएगी। इसके बाद Asia Cup 2022 में सुपर चार के मुकाबले शुरू होंगे और यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। पहला मुकाबला शनिवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप बी में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने अपने पिछले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर श्रीलंका को अपने पिछले पांच में से चार में हार मिली है।

Virat Kohli को Asia Cup 2022 से पहले याद आए ‘माही’, आधी रात को लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट

छह साल बाद टी-20 प्रारूप में Asia Cup 

छह साल के बाद यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में हो रहा है। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होना था लेकिन आर्थिक संकट के चलते उसने मेजबानी से हाथ पीछे खींच लिए थे। टी20 मुकाबलों में देखा जाए तो अफगानिस्तान का प्रदर्शन पिछले दिनों काफी बेहतर रहा है। जबकि श्रलंका उथल-पुथल से गुजरी है। बावजूद इसके यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। दोनों ही टीमों में गई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लय में आ जाएं तो मैच को एकतरफा बना सकते हैं।

Asia Cup 2022: भारत सहित सभी टीमों के मैचों का ये है शिड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मैच, जानिए यहां

राशिद बन सकते हैं अफगानिस्तान के ट्रंप कार्ड

अफगानिस्तान की टीम मोहम्मद नबी की कप्तानी में एशिया कप खेलने पहुंची है। यह टीम कई बार बड़ी टीमों को मात दे चुकी है। स्पिनर राशिद खान उनका तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में अफगानिस्तान को बेहतर करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका टीम अपने नए कोच क्रिस सिल्वरवुड के मार्गदर्शन में उतरेगी। टीम में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनके पास मौका है जो आर्थिक संकट से जूझ रहे अपने देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट लौटा सकते हैं।

Asia Cup 2022 का पूरा कार्यक्रम

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (शारजाह)

31 अगस्त: भारत बनाम हांगकांग (दुबई)

01 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)

02 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग (शारजाह)

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में पहुंची हांगकांग, बनी टूर्नामेंट की छठी टीम

सुपर 4 के मुकाबले

03 सितंबर: बी1 बनाम बी2 (शारजाह)

04 सितंबर: ए1 बनाम ए2 (दुबई)

06 सितंबर : ए1 बनाम बी1 (दुबई)

07 सितंबर: ए2 बनाम बी2 (दुबई)

08 सितंबर: ए1 बनाम बी2 (दुबई)

09 सितंबर: बी1 बनाम ए2 (दुबई)

11 सितंबर: फाइनल (दुबई)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here