CWG 2022: सिल्वर मैडलिस्ट वेटलिफ्टर संकेत ने करवाई इंग्लैंड में सर्जरी, कुछ समय रहना होगा खेल से दूर

0
419
CWG 2022 Silver medalist Indian weightlifter Sanket Sargar undergoes surgery in England

नई दिल्ली। CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले वेटलिफ्टर संकेत सरगर (Sanket Sargar) ने इंग्लैंड में अपनी कोहनी की सर्जरी करवाई है। संकेत बर्मिंघम खेलों के दौरान अपने दूसरे क्लीन-एंड-जर्क प्रयास के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने भारत को रजत पदक दिलवाया लेकिन चोट का दर्द उनके चेहरे से ही बयां हो रहा था। यही कारण रहा कि बर्मिंघम खेल (CWG 2022) समाप्त होने के बाद में संकेत इंग्लैंड ही रूक गए थे। उनकी सर्जरी का पूरा खर्च भारत सरकार ने उठाया है।

AIFF Awards: सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण बने साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक वितरण के दौरान 21 वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर  ने अपने दाहिने हाथ से ही पोडियम पर रजत पदक लिया था। इसइवेंट के समाप्त होने के बाद संकेत को तुरंत डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टरों ने संकेत को सर्जरी की सलाह दी थी। जिसके बाद अब उनकी सर्जरी की गई है। मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा, “राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में रजत पदक जीतने वाले सरगर को कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी पहली भागीदारी के दौरान मेडल जीतने वाली लिफ्ट उठाने पर कोहनी में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई और यूके में डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। एथलीट अब पहले से बेहतर है और यूके में अस्पताल में ठीक हो रहा है।”

पेरिस ओलंपिक तक 50 किलो वेट कैटेगरी में ही फाइट करेंगी बॉक्सर निकहत जरीन

कुछ महीने रहना होगा खेल से दूर

संकेत (Sanket Sargar) की सर्जरी सफल रही है लेकिन डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें कुछ महीने खेल से दूर रहने की सलाह दी है ताकि पूरी तरह फिट हुआ जा सके। संकेत सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में कुल 256 किग्रा भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने  CWG 2022 में स्नैच इवेंट में 113 किग्रा भार उठाया था, जो स्नैच में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड था।

Monaco Diamond League 2022 में उतरेंगे मुरली श्रीशंकर, ओलंपिक चैंपियन से मुकाबला

भारत के वेटलिफ्टर्स ने जीते 10 पदक

बर्मिंघम 2022 (CWG 2022) में संकेत सरगर उन 10 भारतीय वेटलिफ्टरों में से एक थे, जिन्होंने पदक जीते थे। इन खेलों में मीराबाई चानू (महिला 49 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा (पुरुष 67 किग्रा) और अचिंता शेउली (पुरुष 73 किग्रा) के तीन स्वर्ण के साथ भारत ने वेटलिफ्टिंग में तीन रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा रजत), गुरुराजा पुजारी (पुरुष 61 किग्रा कांस्य), बिंद्यारानी देवी (महिला 55 किग्रा रजत), हरजिंदर कौर (महिला 71 किग्रा कांस्य), विकास ठाकुर (पुरुष 96 किग्रा में रजत), लवप्रीत सिंह (पुरुषों के 109 किग्रा में कांस्य) और गुरदीप सिंह (पुरुषों $109 किग्रा में कांस्य) अन्य भारतीय पदक विजेता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here