CWG 2022 Hockey के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया, अब निशाने पर गोल्ड

0
325
CWG 2022 Hockey Indian men's team beat South Africa by 3-2 to enters in the final, now gold on target

बर्मिंघम। CWG 2022 Hockey: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 क अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। भारत के लिए अभिषेक, मनदीप सिंह और जुगराज सिंह ने गोल दागे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुस्तफा कसीम और रेयान जूलियस ने गोल दागे। भारतीय पुरुष टीम तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची है। अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

इससे पहले टीम इंडिया 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मैडल मैच में भारत को शिकस्त दी थी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब तक 40 मैडल, ये हैं 9वें दिन के पदकवीर

CWG 2022 Hockey: पहले क्वार्टर में स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में कुल 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक को भी भुनाया नहीं जा सका। भारतीय टीम जहां जबर्दस्त हमले करती रही। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने कई बेहतरीन काउंटर अटैक कर भारत को परेशानी में डाला। लेकिन श्रीजेश ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर कोई गोल नहीं होने दिया। पहले क्वार्टर में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

CWG 2022: P.V Sindhu सेमीफाइनल में पहुंची, आकर्षी कश्यप का सफर समाप्त

CWG 2022 Hockey: दूसरे क्वार्टर में स्कोर 2-0

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने ज्यादा आक्रामक रूख अपना और कई जबर्दस्त काउंटर अटैक किए। भारत के लिए अभिषेक ने 20वें मिनट में शानदार गोल कर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 28वें मिनट में मनदीप ने शानदार फील्डकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।

CWG 2022 Live: रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट ने भी जीता गोल्ड, पूजा ने जीता ब्रॉन्ज

CWG 2022 Hockey: तीसरे क्वार्टर में स्कोर 2-1

तीसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने जोर दिखाया और 33वें मिनट में रेयान जूलियस ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कमी दिखी और उन्होंने कम काउंटर अटैक किए। इसी का फायदा दक्षिण अफ्रीका ने उठाया और गोल दागा। इसके बाद टीम के दो सीनियर खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत और गोलकीपर श्रीजेश ने सभी खिलाड़ियों को इकट्ठा कर उन्हें खेल के लेवल को बढ़ाने के लिए कहा।

CWG 2022 Live: पुरुष लॉन बॉल टीम को सिल्वर, बॉक्सिंग में निकहत फाइनल में, जैस्मीन को कांस्य

CWG 2022 Hockey: चौथे क्वार्टर का खेल

दो सीनियर खिलाड़ियों से गाइडेंस मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। चौथे क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोलकीपर को हटाकर एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी को मैदान पर भेजा। इसका फायदा भारतीय टीम को 58वें मिनट में मिला। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

इस पर जुगराज सिंह ने बिना गोलकीपर के साथ डिफेंड कर रही दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट में गेंद पहुंचाकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। हालांकि, आखिरी मिनट में दक्षिण अफ्रीका के कासिम मुस्तफा ने गोल दाग स्कोर 3-2 किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here