CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम की सेमीफाइनल में ‘दबंग’ एंट्री, वेल्स को भी 4-1 से धोया

0
327
CWG 2022 Hockey Live Updates Indian men's Hockey Team enters in Semifinal, beat wales in last league match

CWG 1998 में किए 22 गोल, CWG 2022 में 4 मैच में 27 गोल ठोके, नया रिकॉर्ड

हरमनप्रीत सिंह ने लगाई टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक, 9 गोल के साथ टॉप गोल स्कोरर

बर्मिंघम। CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में कॉमनवेल्थ गेम्स हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने वेल्स को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत पूल बी में पहले स्थान पर बरकरार है। भारत की जीत के हीरो एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह रहे। जिन्होंने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉनर पर और एक स्ट्रोक पर किया। हरमन टूर्नामेंट में अभी तक 9 गोल कर चुके हैं। भारत का चौथा गोल गुरजंट सिंह की स्टिक से आया।

CWG 2022 Hockey में भारत की टीम फिलहाल पूल बी में पहले स्थान पर है। अब इंग्लैंड को अपना आखिरी मैच कनाडा से खेलना है और भारत को दूसरे स्थान पर धकेलने के लिए उसे कनाडा को 15-0 से हराना होगा। अन्यथा भारत पूल टॉप करेगा और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पूल ए में न्यूजीलैंड अथवा दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक के साथ होगा।

World U20 Athletics Championships: 400 मीटर रेस के फाइनल में रूपल चौधरी, इतिहास रचने के करीब

पहले क्वार्टर में स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी खेली लेकिन कोई गोल नहीं कर सकीं। आठवें मिनट में ललित उपाध्याय के पास गोल करने का मौका था लेकिन उनके शॉट को वेल्स के गोलकीपर ने रोक लिया। इसके बाद अगले ही मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस प्रयास में विफल रहे। 10वें मिनट में वेल्स के जेम्स कार्सन ने शॉट लिया, पर वह भारतीय डिफेंडर्स को भेदने में नाकाम रहे।

CWG 2022: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु सिंगल्स में जीतीं

CWG 2022 Hockey: दूसरे क्वार्टर में भारत 2-0 से आगे

दूसरे क्वार्टर में भारत ने वेल्स के डी पर हमलों की झड़ी लगा दी। इस दबाव का असर दिखा और भारत को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद 19वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से अपना और टीम के लिए इस मैच का दूसरा गोल दागा और स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में एक और गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वेल्ड के डिफेंडरों ने भारतीय हमलों को नाकाम कर दिया। इस क्वार्टर में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा सका। इसी हॉफ के 10वें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोलकर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की।

चौथे क्वार्टर में एक और गोल

चौथे क्वार्टर में भारत के गुरजंट सिंह ने फील्ड गोलकर भारत का स्कोर 4-0 तक पहुंचा दिया। क्वार्टर के 10वें मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर ने उसे विफल कर दिया। हालांकि क्वार्टर के 9वें मिनट में वेल्स को सफलता मिला। जबकि पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के खिलाफ पहला गोल दागा। यह टूर्नामेंट में भी पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के खिलाफ पहला गोल है।

CWG 2022 Day 7: आज एथलेटिक्स में पदक की उम्मीद, जानिए क्या है भारत का सातवें दिन का शिड्यूल

ओलंपिक के बाद कॉमनवेल्थ मैडल पर नजरें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत की अगुआई में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम चाहेगी कि इस बार पदक जीतकर उस सूखे को समाप्त किया जाए। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था।

CWG 2022 Boxing: अमित और जैस्मिन ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत के 2 पदक और पक्के

CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम पूल-बी में पहले नंबर पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में शानदार हॉकी का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम पूल बी में पहले स्थान पर है। भारत के अब 4 मैचों में 10 अंक हैं। इंग्लैंड की टीम को पहले स्थान पर आने के लिए अपने आखिरी मैच में कनाडा के खिलाफ कम से कम 15-0 से जीत हांसिल करनी होगी। वेल्स इस ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही है। वहीं, पूल-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर है। पूल बी में पहले स्थान पर रहने वाली टीम पूल एक की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। ऐसे में भारत और इंग्लैंड दोनों की कोशिश थी कि पूल बी में टॉप किया जाए ताकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here