CWG 2022 Day 7: आज एथलेटिक्स में पदक की उम्मीद, जानिए क्या है भारत का सातवें दिन का शिड्यूल

0
302
CWG 2022 Day 7 Full schedule of India, Live Updates, Boxing, athletics, Hockey, Weightlifting Sports Breaking news Today

बर्मिंघम। CWG 2022 Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन एथलेटिक्स से भारत को गोल्ड मैडल की उम्मीद है। रात 12 बजे लॉन्ग जंप फाइनल में भारत की तरफ से मुहम्मद अनीश और श्रीशंकर उतरेंगे। श्रीशंकर से भारत को इस इवेंट में गोल्ड मैडल की पूरी उम्मीद है। CWG 2022 के क्वालिफाइंग राउंड में श्रीशंकर पहले स्थान पर रहे थे। सारे एथलीट्स में केवल श्रीशंकर ही थे जिन्होंने 8 मीटर से ज्यादा की लॉन्ग जंप की थी। यही कारण है कि पहले ही प्रयास में उन्हें फाइनल के लिए क्वालिफाई घोषित कर दिया गया था।

एथलेटिक्स के अलावा शाम 4ः30 बजे बॉक्सिंग के ओवर 51 किलो (फ्लायवेट) र्क्वाटर फाइनल में अमित पंघाल और लेनन मुल्लिगन का मैच होगा। दोपहर 2 बजे से टेबल टेनिस एंड पारा टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स क्लासेस 6-10 ग्रुप 1 में बाबा सहाना रवि की टक्कर कियान यांग से होगी।

CWG 2022: बॉक्सिंग में झटका, ओलंपिक मैडलिस्ट लवलीना क्वार्टर फाइनल हारीं

इसके अलावा CWG 2022  पुरूष हॉकी में शाम साढ़े छह बजे भारत का मुकाबला वेल्स से होगा। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय पुरूष हॉकी टीम औपचारिक रूप से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

CWG 2022 में भारत को अब तक 18 मैडल, तूलिका ने जूडो में सिल्वर, गुरदीप ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

शाम 3ः45 बजे टेबल टेनिस एंड पारा टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स क्लासेस 3-5 ग्रुप 1 में भाविना हसमुखभाई पटेल और अकन्सि लाटू का मैच होगा। शाम 4ः30 बजे स्क्वॉश के विमेंस डबल्स राउंड ऑफ 32 में इंडिया और श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी। शाम 5 बजे से स्क्वॉश के मेंस डबल्स राउंड ऑफ 32 में भारत और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की भिड़ंत होगी।

CWG 2022: भारत का सातवें दिन का शिड्यूल

CWG 2022: स्क्वैश में सौरव घोषाल और ट्रैक एंड फील्ड में शंकर ने जीता कांस्य

CWG 2022: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
महिला तार गोला फेंक: क्वालीफाइंग दौर – सरिता सिंह, एम बाला – दोपहर 2.30 बजे

महिला 200 मीटर: राउंड एक- हीट दो – हिमा दास – दोपहर 3.30 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल: मोहम्मद अनीस याहिया, मुरली श्रीशंकर – रात 12.12 बजे (शुक्रवार को)

मुक्केबाजी

CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को रौंदा, रिकॉर्ड 100 रन से हराया

48 से 51 किग्रा फ्लाईवेट: क्वार्टरफाइनल 2 – अमित पंघाल – शाम 4.45 बजे
57 से 60 किग्रा लाइटवेट: क्वार्टरफाइनल 2 – जैस्मिन लेंबोरिया – शाम 6.15 बजे
92 किग्रा सुपर हैवीवेट: क्वार्टरफाइनल 1 – सागर अहलावत – रात 8 बजे
63.5 से 67 किग्रा वेल्टरवेट: क्वार्टरफाइनल 3 – रोहित टोकस – रात 12.30 बजे (गुरुवार)

लयबद्ध जिम्नास्टिक

व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन सब डिवीजन 1 – बलवीन कौर – शाम 4.30 बजे से

CWG 2022: हॉकी

पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स – शाम 6.30 बजे

लॉन बॉल्स

पुरुष एकल – मृदुल बोरगोहेन – शाम 4 बजे

पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मैडलिस्ट राहुल सैनी का भव्य स्वागत

CWG 2022: स्क्वाश

महिला युगल राउंड ऑफ 32: सुनयना सारा कुरुविला और अनाहत सिंह – शाम 5.30 बजे
पुरुष युगल राउंड ऑफ 32: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह – शाम 6 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल – शाम 7 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू- रात 11 बजे
महिला युगल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक: रात 12.20 बजे (शुक्रवार को)

टेबल टेनिस

मिश्रित युगल राउंड ऑफ 64: सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन – रात 8.30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 32: जी साथियान और मनिका बत्रा – रात 8.30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 32: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला – रात 8.30 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 32: श्रीजा अकुला / मनिका बत्रा – रात 8.30 बजे
पुरुष युगल राउंड ऑफ 32: हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी – रात 8.30 बजे
पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 – शरत कमल और जी साथियान – रात 8.30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here