CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा

0
266
CWG 2022 Indian thrashed Canada by 8-0, Indian men's hockey team may enters in semi-finals

बर्मिंघम। CWG 2022: मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के एक अहम मुकाबले में कनाडा को 8-0 से रौंदा दिया। टीम इंडिया के लिए 6 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। जबकि अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ ही महिलाओं के बाद अब पुरुष हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

CWG 2022: बॉक्सिंग में नीतू और हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में, भारत के दो पदक पक्के

इस जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर आ गई है। भारत के अब तीन मैचों में 7 अंक हो गए हैं। टीम ने पहला मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा। इंग्लैंड की टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर है। उसके भी तीन मैचों में 7 अंक हैं, लेकिन गोल औसत भारतीय टीम की ज्यादा बेहतर है। वेल्स 3 अंकों के साथ पूल-बी में तीसरे स्थान पर है।

CWG 2022: कनाडा को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

CWG 2022: पहले क्वार्टर में स्कोर 2-0

भारतीय टीम ने मैच की शुरूआत ही आक्रामक तरीके से की। पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने दो गोल दागे। मैच के 7वें मिनट में ही भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसमें हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर शानदार गोल दागा। इसके बाद अमित रोहिदास ने 10वें मिनट में गोल दाग पहले ही क्वार्टर में टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी।

CWG 2022 Weightlifting: लवप्रीत ने जीता ब्रॉन्ज मैडल, भारत को 14वां पदक

CWG 2022: दूसरे क्वार्टर में स्कोर 4-0

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने बॉल पजेशन अधिकांश समय अपने पास रखा और कनाडा को कोई मौका नहीं दिया। इसके उलट ललित उपाध्याय ने 20वें मिनट में ही भारत के लिए तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 तक पहुंचा दिया। भारत के लिए चौथा गोल 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा। उन्होंने काउंटर अटैक पर शानदार फील्ड गोल दागा। इस तरह दूसरे हॉफ में भी भारतीय टीम ने 2 गोल किए। हॉफ टाइम तक भारतीय टीम कनाडा पर 4-0 की बढ़त बना चुकी थी।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने बढ़ाई लीड

तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने कनाडा पर अपना दबाव बनाए रखा। आकाशदीप सिंह ने 38वें मिनट में भारत के लिए पांचवां गोल दागा। इसके बाद भी भारत ने कनाडा के गोल पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे। अभिषेक को 38वें और 40वें मिनट में गोल करने के मौके मिले लेकिन वो चूक गए, अन्यथा भारत की लीड और बड़ी हो सकती थी। वहीं, 41वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शॉट खेला, पर कनाडा के गोलकीपर ने रोक लिया।

CWG 2022: क्या भारत तोड़ पाएगा 2018 Commonwealth Games का रिकॉर्ड

चौथे क्वार्टर में ठोके 3 गोल

चौथे क्वार्टर ने हरमनप्रीत सिंह ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। वहीं, 58वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 7-0 की बढ़त दिला दी है। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 8-0 से बढ़त दिलाई। फुल टाइम तक यही स्कोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here