CWG 2022 Weightlifting: पदक से चूकीं पूनम यादव, क्लीन एंड जर्क में तीनों बार किया फाउल

0
1140
CWG 2022 Weightlifting Poonam Yadav missed the medal, fouled all three times in clean and jerk

बर्मिंघम। CWG 2022: 76 किलो वेट कैटेगरी में भारतीय वेटलिफटर पूनम यादव पदक से चूक गईं। पूनम ने स्नैच में 98 किलो ग्राम वजन उठाया था। जबकि क्लीन एंड जर्क में उन्होंने वजन तो 118 किलो तक उठाया लेकिन तीनों ही प्रयास फाउल करार दे दिए गए। इसके कारण पूनम पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। स्नैच वर्ग में पूनम दूसरे स्थान पर थीं और उनसे पदक की पूरी उम्मीद थी।

IND vs WI: इंडीज से तीसरा टी20 आज, भारत के पास बढ़त बनाने का मौका

स्नैच में पूनम यादव दूसरे स्थान पर रही थीं। क्लीन एंड जर्क में पूनम ने पहले प्रयास में 116 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन इसे फाउल करार दिया गया। दूसरे प्रयास में भी उन्होंने 116 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन इसे भी फाउल करार दिया गया। जबकि तीसरे प्रयास में पूनम ने 118 किलो वजन उठाया लेकिन इसे भी फाउल करार दिया गया।

CWG 2022 Day 5: वेटलिफ्टिंग-बैडमिंटन में गोल्ड की आस, ये है भारत का पांचवे दिन का शिड्यूल

भारतीय वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 76 किलो वेट कैटेगरी में भारत को रिप्रजेंट किया। पूनम स्नैच के पहले प्रयास में 95 किलो वेट उठाने में सफल नहीं हुईं। हालांकि, दूसरी कोशिश में उन्हें कामयाबी मिल गई। तीसरी कोशिश में पूनम ने 98 किलो वेट उठाया। कनाडा की माया लेलर ने स्नैच में 100 किलो का वेट उठाया और वो स्नैच में पहले स्थान पर रहीं। नौरू की मैक्सिमा यूएपा और नाइजीरिया की ताइवो लियाडी ने ने 96-96 किलो वेट उठाया है। इंग्लैंड की देबोराह एलावोडे और ऑस्ट्रेलिया की एबोनी गोरिंकू ने 93-93 किलो वेट उठाया।

CWG 2022: बैडमिंटन-टेबल टेनिस में भारत फाइनल में, कम से कम सिल्वर मैडल पक्का

CWG 2022: ऐसे तय किया सफर
स्नैच
– पहले प्रयास में पूनम ने 95 किलो वेट उठाने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं
– दूसरे प्रयास में पूनम ने 95 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया।
– तीसरे प्रयास में पूनम ने 98 किलो वजन उठाया। इस तरह स्नैच में उन्होंने कुल 98 किलो वजन उठाया।

क्लीन एंड जर्क
– पहले प्रयास में पूनम ने 116 किलो वजन उठाया लेकिन इसे फाउल करार दिया गया।
– दूसरे प्रयास में पूनम ने उन्होंने 116 किलो वजन उठाया लेकिन इसे भी फाउल करार दिया गया।
– तीसरे प्रयास में पूनम ने 118 किलो वजन उठाया लेकिन इसे भी फाउल करार दिया गया।

CWG 2022: बिना कोच भोले बाबा ने कटाया फाइनल का टिकट, भारत की लॉन बॉल टीम रचेगी इतिहास

CWG 2022 के मैडल इवेंट्स का पांचवां दिन

आज कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट्स का पांचवां दिन है। पूरे भारत को फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों से मेडल्स की उम्मीद रहेगी। भारत के लिए दोपहर 2 बजे वेटलिफ्टिंग के विमेंस 76 किलो ऑल ग्रुप्स में पूनम यादव अपना अभियान शुरू करेंगी। वहीं दोपहर 3 बजे एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में श्रीहरि नटराज एक्शन में होंगे।

इसके बाद शाम 4ः10 बजे एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल कैटेगरी में अद्वैत पागे उतरेंगे। तो वहीं शाम 5ः30 बजे आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स के मेन्स वॉल्ट फाइनल में सत्यजीत मंडल का प्रतिस्पर्धा करेंगे। शाम 6ः30 बजे वेटलिफ्टिंग के मेंस 96 किलो ऑल ग्रुप्स में विकास ठाकुर का मुकाबला होगा। विकास को गोल्ड मैडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

CWG 2022: बैडमिंटन-टेबल टेनिस में भारत फाइनल में, कम से कम सिल्वर मैडल पक्का

CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022, पांचवें दिन भारत का शेड्यूल-

तैराकी

200 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट दो श्रीहरि नटराज (दोपहर 3.04 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट एक – अद्वैत पागे – (दोपहर 4.10 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट दो – कुशाग्र रावत – (शाम 4.28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक-

वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल – (शाम 5.30 बजे)

पैरलेल बार फाइनल – सैफ तंबोली – (शाम 6.35 बजे)

CWG 2022: बिना कोच भोले बाबा ने कटाया फाइनल का टिकट, भारत की लॉन बॉल टीम रचेगी इतिहास

CWG 2022: मुक्केबाजी

63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) – प्री-क्वार्टर फाइनल – रोहित टोकस (रात 11.45 बजे)

लॉन बॉल-

महिला:

फोर स्पर्धा – स्वर्ण पदक मैच – (शाम 4.15 बजे)

पेयर स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर एक बजे)

ट्रिपल स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर एक बजे)

CWG 2022 Weightlifting: हरजिंदर कौर ने जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में 7 सहित भारत ने अब तक जीते कुल नौ मैडल

पुरुष:

सिंगल स्पर्धा – पहला दौर – (शाम 4.15 बजे)

फोर स्पर्धा – पहला दौर – (रात 8.45 बजे)

ट्रिपल स्पर्धा – दूसरा दौर- (रात 8.45 बजे)

हॉकी:

महिला पूल ए – भारत बनाम इंग्लैंड – (शाम 06.30 बजे)

एथलेटिक्स:

लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया – (दोपहर 2.30 बजे)

ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर – तेजस्विनी शंकर – (रात 12.03 बजे)

चक्का फेंक फाइनल – सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों – (रात 12.52 बजे)

IND vs WI: रोमांचक संघर्ष में इंडीज से 5 विकेट से हारा भारत, सीरीज 1-1 से बराबरी पर

स्क्वाश:

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला – (रात 8.30 बजे)

पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9.15 बजे)

वेटलिफ्टिंग-

76 किग्रा – पूनम यादव – (दोपहर 2 बजे)

87 किग्रा – उषा बन्नौर एनके – (रात 11 बजे)

96 किग्रा – विकास ठाकुर – (शाम 06.30 बजे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here