Commonwealth Games 2022: भारतीय स्क्वैश टीम का ऐलान, दीपिका पल्लीकल को कमान

0
393
Commonwealth Games 2022 Indian squash team announced, Dipika Pallikal to lead Sports Breaking news today

नई दिल्ली। कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए भारतीय स्क्वैश टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस महीने के अंत में बर्मिंघम में शुरू होने जा रहे इन खेलों में मौजूदा विश्व महिला और मिश्रित युगल चैंपियन दीपिका पल्लीकल 9 सदस्यीय भारतीय स्क्वैश टीम का नेतृत्व करेंगी। दीपिका महिला युगल में जोशना चिनप्पा के साथ और मिश्रित युगल में सौरव घोषाल के साथ बतौर जोड़ीदार मैच में उतरेंगी। हालांकि दीपिका पल्लीकल ने 2019 के बाद से किसी प्रतिस्पर्धी एकल मैच में भाग नहीं लिया है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, बर्मिंघम 2022 में केवल युगल मैचों में खेलेंगी। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 28 जुलाई से शुरू होगा और 8 अगस्त को समाप्त होगा। स्क्वैश स्पर्धाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी।

Shooting: विश्व कप में भारत का एक और पदक पक्का, मेहुली और तुषार फाइनल में

इस बीच, टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें जोशना चिनप्पा और सौरव घोषाल से हैं। वर्ल्ड नंबर 15 सौरव घोषाल भारत के शीर्ष पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी हैं। जबकि महिलाओं में, दुनिया की 17वें नंबर की जोशना चिनप्पा शीर्ष 100 रैंकिंग में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेल 2022 से पहले चेन्नई स्थित भारतीय स्क्वैश अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय स्क्वैश टीम में 14 वर्षीय अनाहत सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियाई अंडर -15 खिताब जीता था।

IND vs ENG: ओवल में गूंजा बूम.. बूम.. बुमराह, भारत ने इंग्लैंड को दी 10 विकेट से मात

भारत ने 2018 में जीते सिल्वर मैडल, 2014 में गोल्ड

स्क्वैश 1998 से राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा है। लेकिन भारत ने इन खेलों में स्क्वैश का अपना पहला पदक ग्लासगो 2014 में जीता। जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने महिला युगल में भारत के लिए स्वर्ण पदक हांसिल किया था। हालांकि 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह महिला टीम ने रजत पदक जीता। जबकि मिश्रित युगल में भी दीपिका ने सौरव घोषाल के साथ मिलकर रजत पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here