कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स: धनलक्ष्मी सेकर को स्वर्ण, दुती चंद ने जीता कांस्य

0
499
Qosanov Memorial Athletics 2022 Dhanalakshmi Sekar wins gold, Dutee Chand wins bronze sports breaking news today

नई दिल्ली। Qosanov Memorial Athletics 2022 : टोक्यो ओलंपियन एथलीट धनलक्ष्मी सेकर ने रविवार को इतिहास रच दिया। सेकर ने कजाकिस्तान के अल्माटी में कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस का गोल्ड मैडल जीता। उन्होंने 22.89 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रेस पूरी की। इस सीजन में अच्छी फॉर्म में चल रही धनलक्ष्मी सेकर 20 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गईं। 2002 में 22.82 सेकेंड के रिकॉर्ड को सरस्वती साहा ने बनाया था।

एशियाई खेल की स्वर्ण पदक विजेता कजाकिस्तान की ओल्गा सफ्रोनोवा 23.21 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई, जबकि दुती चंद 23.60 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया

राष्ट्रमंडल खेलों में 100 मीटर में उतरेंगी धनलक्ष्मी

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में धनलक्ष्मी सिर्फ 100 मीटर में प्रतिस्पर्धा करती दिखाई देंगी। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जाने हैं। टोक्यो ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने इस इवेंट (Qosanov Memorial Athletics 2022) में हिस्सा नहीं लिया। उन्हें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने अपनी फिटनेस साबित करने और राष्ट्रमंडल खेल से पहले टीमों में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रतियोगिताओं में अच्छे परिणाम लाने के लिए कहा था। तजिंदरपाल सिंह तूर की गैरमौजूदगी में भारत के करणवीर सिंह (19.47 मीटर) ने शॉट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

सरिता ने जीता हैमर थ्रो का गोल्ड

तजिंदरपाल सिंह तूर के अलावा हैमर थ्रोअर सरिता सिंह को भी भारत के राष्ट्रमंडल खेल की टीम में अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने 62.48 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। उज्बेकिस्तान की जरीना नोसिरजोनोवा (57.68 मीटर) दूसरे और उनकी हमवतन एलिना सिलियामीवा (55.39 मीटर) तीसरे स्थान पर रहीं।

IND vs IRE 1st T-20: हार्दिक की कप्तानी में पहला मैच जीती टीम India, आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

Qosanov Memorial Athletics 2022 : अन्नू रानी ने जीता जैवलिन थ्रो का गोल्ड

बर्मिंघम 2022 के लिए पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुके भारतीय एथलीटों में महिला जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और महिला लॉन्ग जम्पर एंसी सोजन ने अपने-अपने इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। ये प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल के लिए मददगार साबित होगा। अन्नू रानी (62.29 मीटर) ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो में भारत का नेतृत्व किया और पोडियम पर भारतीय एथलीटों का दबदबा रहा। पोडियम पर शिल्पा रानी (56.16 मीटर) दूसरे और संजना चौधरी (55.12 मीटर) तीसरे स्थान पर रहीं।

लॉन्ग जम्प में एंसी सोजन ने 6.44 मीटर की जम्प लगाकर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, पुरुषों की ट्रिपल जंप में एल्धोस पॉल (16.55 मीटर) और कार्तिक उन्नीकृष्णन (16.15 मीटर) शीर्ष स्थान के लिए अजरबैजान के नाजिम बाबायेव (16.93 मीटर) से पीछे रह गए। दोनों भारतीय एथलीटों ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट का समापन 15 स्वर्ण सहित 28 पदक जीतकर किया। यह विश्व एथलेटिक्स कांस्य स्तर की प्रतियोगिता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here